फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Child asked his great grandmother about wrinkles their reply won the hearts of users viral video

Viral Video: झुर्रियों को लेकर बच्चे के सवाल पर परदादी का दिल छू लेने वाला जवाब, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Sun, 26 Jul 2026 10:38 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 26 Jul 2026 10:38 AM IST
सार

 Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक बच्चे और उसकी परदादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चे ने परदादी से उनके चेहरे पर पड़ी झुर्रियां की वजह पूछी तो उन्होंने बड़े प्यार से जो जवाब दिया, उसने यूजर्स का दिल जीत लिया है। 

विज्ञापन
Child asked his great grandmother about wrinkles their reply won the hearts of users viral video
झुर्रियों पर परदादी से बच्चे का मासूम सवाल - फोटो : @____vivanshadvitworld

विस्तार

Grandmother And Child Viral Video In Hindi:  बच्चे मन के सच्चे होते हैं। जो उनके दिल में होता है, वह बेझिझक उनकी जुबान पर आ जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बच्चे और उसकी परदादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चे ने परदादी से उनके चेहरे पर पड़ी झुर्रियां की वजह पूछी तो उन्होंने बड़े प्यार से जो जवाब दिया, उसने यूजर्स का दिल जीत लिया है। बच्चे की जिज्ञासा और बुजुर्ग महिला के जवाब ने लोगों को भावनात्मक रूप से प्रभावित कर दिया है।

विज्ञापन


Viral Video: रंग-बिरंगे रेनकोट पहने तीन बच्चों का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- बचपन की याद आ गई

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पोता अपनी परदादी के साथ बैठा हुआ उनके चेहरे को देखते हुए पूछता है, आपकी त्वचा ऐसी क्यों है?  बच्चे के इस सवाल पर परदादी जवाब देते हुए कहती हैं, हम बूढ़े हो गए हैं, इसलिए। बच्चा फिर पूछता है, तो बूढ़ा होने से क्या होता है?' इसपर परदादी कहती हैं, बूढ़े होने पर कमी हो जाती है, शरीर की कमी हो जाती है। ये आपका शरीर है जैसा, ये मेरा शरीर है। अब मेरे शरीर में कमी हो गई है। वह आगे कहती हैं कि, 'खाना कम खाते हैं, पानी कम पीते हैं, काम नहीं कर पाते हैं, तो कमियां हो जाती हैं, हर बूढ़े आदमी की।' लड़का देखता रहता है और उनके हाथों और पैरों की ओर इशारा करते हुए कहता है, हाथ भी हो गए हैं यहां पे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Little World of Advit & Vivansh 💙 (@____vivanshadvitworld)


बच्चे और उसकी परदादी के बीच की प्यारी बातचीत के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो देख लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा-  दादी बहुत सुंदर हैं, मुझे भी मेरी दादी की याद आ गई । दूसरे यूजर ने लिखा-  मैं भी अपनी नानी की त्वचा को ठीक इसी तरह नोचती थी और उनसे यही सवाल पूछती थी। तो वहीं कई यूजर्स को अपने दादा-दादी और बचपन के ऐसे ही अनुभवों की याद आ गई।

Viral Video: बाइक पर नागिन की तरह स्टंट कर रहे थे लड़के, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश

Viral Video: ट्रैफिक जाम में भी नहीं रुका काम, बाइक पर लैपटॉप चलाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल


बच्चे के मासूमियत से भरे परदादी से पूछे इस सवाल ने लोगों का ध्यान खींच लिया। इसी वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। बच्चे की मासूमियत और चेहरे के एक्सप्रेशन इतने प्यारे हैं कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। परदादी और पोते का रिश्ता बहुत ही अनमोल, स्नेहभरा और भावनात्मक होता है। इस रिश्ते में अनुभव, ममता और अपनापन एक साथ देखने को मिलता है। जहां परदादी अपने जीवन के लंबे अनुभवों से पोते को संस्कार, धैर्य और जीवन की सीख देती हैं, वहीं पोता अपनी मासूमियत, हंसी और शरारतों से परदादी के जीवन में नई ऊर्जा और खुशियां भर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed