फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Little kids school cycle rickshaw brings back old memories video goes viral on social media

Viral Video: नन्हे बच्चों का स्कूल साइकिल-रिक्शा देख याद आए पुराने दिन, लाखों लोगों ने देख डाला वीडियो

Sun, 26 Jul 2026 12:19 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 26 Jul 2026 12:19 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर नन्हे बच्चों के स्कूल साइकिल-रिक्शा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों को पुराने दिन याद आ रहे, जब वो स्कूल जाया करते थे और ऐसा ही रिक्शा उन्हें लेने आया करता था। वीडियो ने लोगों को उनके पुराने दिनों में वापस लौटा दिया है।

विज्ञापन
Little kids school cycle rickshaw brings back old memories video goes viral on social media
साइकिल रिक्शा ने दिलाई बचपन की याद - फोटो : @prishagup21

विस्तार

Cycle Rickshaw Of Kids Viral Video In Hindi:  इंटरनेट पर हर दिन हजारों वीडियो सामने आते हैं, लेकिन उनमे से कुछ वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं। इन दिनों नन्हे बच्चों के स्कूल साइकिल-रिक्शा से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों को पुराने दिन याद आ रहे, जब वो स्कूल जाया करते थे और ऐसा ही रिक्शा उन्हें लेने आया करता था। एक जमाना हुआ करता था, जब साइकिल-रिक्शा ही स्कूल जाने का अहम जरिया हुआ करता था। फिर समय के साथ शहरों और कस्बों में परिवहन के साधनों में बड़ा बदलाव और वो पुराने बड़े साइकिल रिक्शे ट्रेंड से गायब होते गए। जिनकी जगह ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा ने ले ली। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। जिसने लोगों को उनके पुराने दिनों में वापस लौटा दिया है।

विज्ञापन


Viral Video: झुर्रियों को लेकर बच्चे के सवाल पर परदादी का दिल छू लेने वाला जवाब, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि, नन्हे बच्चों के स्कूल साइकिल-रिक्शा को दिखाने वाला शख्स जब फोन का कैमरा लेकर साइकिल-रिक्शा के पास पहुंचता है, तो अंदर बेहद प्यारे-प्यारे बच्चे बैठे नजर आते हैं। इस दौरान उनके बीच जब उनकी एक और नन्ही साथी आती है, तो बच्चे उसके लिए जगह बनाते है और फिर सारे कैमरा देखकर मुस्कुराते नजर आते हैं। ये बचपन के वो दिन है, जिसस आज भी छोटे शहरों के मिडिल क्लास बच्चे रिलेट कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Prisha Gupta (@prishagup21)


बता दें कि, साइकिल रिक्शा को चलाने में ज्यादा मेहनत लगती है। क्योंकि इसे चलाने वाले को पूरा दम पैडल पर अपनी टांगों से लगाना पड़ता है। तो वहीं ई-रिक्शा और ऑटो-रिक्शा तेज, सुविधाजनक और कम समय में अधिक दूरी तय करने में सक्षम हैं। इसी कारण लोग अब इनका अधिक उपयोग करने लगे हैं। इसके चलते सड़कों पर साइकिल-रिक्शा पहले की तुलना में बहुत कम दिखाई देते हैं। 

Viral Video: मेट्रो में दिखी रील बनाने की सनक, लड़की का अजीबोगरीब डांस देख घबराए लोग

Viral Video: बीच सड़क पर बंद पड़ी महिला की इलेक्ट्रिक कार, आर्मी जवान ने पेश की इंसानियत की मिसाल


नन्हे बच्चों के स्कूल साइकिल-रिक्शा के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक 28 लाख के पार व्यूज और डेढ़ लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हम भी इस रिक्शा में बहुत घूमे हैं, लेकिन उसे चलाने वाले के साथ-साथ उन पैरेंट्स की भी तारीफ करनी होगी, जो आज भी उस पर भरोसा करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, यह चीज आज भी मौजूद है। मैंने इसे अपने बचपन में देखा था, अब मैं दो बच्चों की मां हूं, इसे देखकर बहुत अच्छा लगा। साइकिल-रिक्शा सिर्फ एक सवारी नहीं था, बल्कि कई लोगों के बचपन और पुरानी यादों का हिस्सा भी था। इसलिए जब भी कहीं बच्चों से भरा साइकिल-रिक्शा नजर आता है, वह लोगों को अपने स्कूल के दिनों और बीते दौर की याद दिला देता है।

Viral Video: बच्चों की अनोखी कलाकारी ने जीता इंटरनेट का दिल, टॉय ट्रक पर निकाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed