सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   China Dad Gives Challenge To 7 Year Son That He Skips Rope As Many Times As He Receives Like To Lose Weight

Viral News: ट्रेंड के चक्कर में फंस गया मासूम बच्चा! पिता ने कहा- हर लाइक पर रस्सी कूदेगा, आ गए 18 लाख लाइक्स

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 25 Feb 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral News: चीन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पिता ने अपने ऐसा चैलेंज दिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?  

China Dad Gives Challenge To 7 Year Son That He Skips Rope As Many Times As He Receives Like To Lose Weight
ट्रेंड के चक्कर में फंस गया मासूम बच्चा! - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Viral News: सोशल मीडिया पर ट्रेंड देखकर लोग लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कुछ करने के लिए तैयार हैं। सोशल मीडिया पर कई हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिल रहे हैं। कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिसमें लोग जनता उकसाते हैं। लोग कहते हैं वो जितनी बार लाइक करेंगे, वो उस टास्क को उतनी बार करेंगे। चीन में एक पिता ने अपने बेटे के लिए पॉजिटिव सेंस में यह काम किया, लेकिन उसका उल्टा हो गया।

Trending Videos


दरअसल, चीन में एक पिता ने अपने बेटे को चैलेंज दिया कि उसकी वीडियो पर जितने लाइक आएंगे, उसे उतनी बार रोप स्किपिंग (रस्सी कूद) करनी होगी। लड़के का नाम निकनेट टैंगडो है, जिसकी उम्र सिर्फ 7 साल है। बच्चे का वजन 45 किलो था और लंबाई 4.3 फीट। लंबाई पर चीन के चीन के मापदंडों के मुताबिक, 19 किलो ज्यादा था। ऐसे में उसके पिता ने उसे  लाइक के बदले रस्सी कूदने का चैलेंज दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों का कहना है कि पिता ने बच्चे को फंसा दिया। हालांकि, ऐसा नहीं कह सकते हैं, लेकिन इस वायरल होने का नतीजा कहा जा सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 9 फरवरी टैंगडो के पापा ने वजन घटाने के इस सोशल मीडिया वाले वितार के लिए बेटे को मना लिया था। लेकिन 18 लाख लाइक आने के बाद बच्चा डर गया और अपने पापा से कहने लगा कि क्या आप मेरे लिए रस्सी कूद सकते हैं?

Viral Video: शख्स ने गूगल मैप्स से नापी रनवे पर दौड़ते विमान की स्पीड, लोग बोले- भारत में टैलेंट की कमी नहीं

उससे पापा ने ही एक दूसरे वीडियो में सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें इतनी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं है, लेकिन बेटे से यह वादा कराया था कि अगर वीडियो पर 1 हजार से लेकर 10 हजार तक लाइक्स आते हैं, तो उसे उतनी बार रोप स्किपिंग करनी होगी। लेकिन वीडियो पर जब 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो हैरान हो गए। 

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्र ग्रहण के दौरान खून जैसा लाल हो जाएगा चांद

चीन के इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी खूब आ रही है। इसमें एक बंदे ने सोशल मीडिया यूजर्स को बेरहम बताया है। वहीं एक अन्य का कहना है कि मेरा हौसला बहुत खराब है। लेकिन जब मैंने देखा कि उसे दस लाख बार स्किप करना पड़ता है, तो मैं हंसे बिना नहीं रह सका। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed