Viral Video: शख्स ने गूगल मैप्स से नापी रनवे पर दौड़ते विमान की स्पीड, लोग बोले- भारत में टैलेंट की कमी नहीं
Viral Video: वीडियो में एक शख्स ने विमान में बैठकर गूगल मैप्स का ऐसा अनोखा इस्तेमाल किया, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हो गए हैं।
विस्तार
Man Check Airplane Takeoff Speed With Google Maps: गूगल मैप्स गूगल द्वारा विकसित एक मुफ्त वेब मैपिंग सेवा और ऐप है, जो दुनिया भर के सटीक नक्शे, सैटेलाइट इमेजरी, स्ट्रीट व्यू और रियल-टाइम ट्रैफिक की जानकारी प्रदान करता है। आप गाड़ी या बाइक चलाते वक्त रास्ता भटकने से बचने के लिए 'गूगल मैप्स' खोलते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई शख्स विमान में बैठकर गूगल मैप का इस्तेमाल प्लेन की स्पीड नापने के लिए कर सकता है? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।
Viral Video: ऑनलाइन डिलीवरी एप से मंगाए गए अंडों में निकला प्लास्टिक, खाने की सुरक्षा को लेकर भड़के लोग
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @biker_bidu नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- टॉप स्पीड 320। वीडियो को अब तक 36 लाख से ज्यादा व्यूज और 38 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
गूगल मैप से विमान की टेकऑफ स्पीड नापते शख्स की इस वीडियो को देख लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा- भाई, इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है। दूसरे शख्स ने कहा- गूगल मैप का ऐसा इस्तेमाल मैंने जिंदगी में पहली बार देखा है। वहीं, कई समझदार यूजर्स ने क्रिएटर का 'फैक्ट चेक' करते हुए बताया- मेरे भाई, यह विमान की टॉप स्पीड नहीं है, बल्कि यह टेकऑफ की स्पीड है।