सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Groom from wedding venue funny video goes viral on social media

Viral Video: शादी के मंडप में रस्म के दौरान, दूल्हे के साथ हुआ ऐसा खेला, वीडियो देख हंसी रोक पाना मुश्किल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 24 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में शादी के मंडप में रस्म के दौरान एक लड़का दूल्हे को दौड़ाता नजर आ रहा है। इस नजारे को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। 

Groom from wedding venue funny video goes viral on social media
शादी के मंडप में दूल्हे को दौड़ाया - फोटो : @sunita63525w8
विज्ञापन

विस्तार

Wedding Funny Video: शादियों का सीजन हो या न हो, शादी-ब्याह से जुड़े कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो दिल जीतने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर अपनी हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाता है। शादी में मौज-मस्ती का कोई ठिकाना नहीं होता, खासकर अगर यह कोई रस्म हो तो मजा दोगुना हो जाता है। हाल में एक ऐसी ही एक शादी का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें शादी के मंडप में रस्म के दौरान एक लड़का दूल्हे को दौड़ाता नजर आ रहा है। इस नजारे को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। 

Trending Videos

Viral Video: दूल्हे ने अपनी आवाज से लूटी महफिल, झूम उठे मेहमान, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: शादी के मंडप से सीधे एग्जाम देने पहुंची 10वीं की छात्रा, दुल्हन के लाल जोड़े में आई नजर

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, शादी के मंडप में रस्म के दौरान एक लड़का दूल्हे को दौड़ा रहा है, शायद ये कोई रस्म होगी। यह सब देख वहां मौजूद मेहमानों का तो पता नहीं पर इस नजारे को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हैरानी जताने के साथ-साथ मजे भी ले रहे हैं। यह वीडियो लोगों को इतना हंसा रहा है कि लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं यह मजेदार वीडियो-

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunita Patel (@sunita63525w8)


सोशल मीडिया पर शादियों के एक से एक हाहाकारी वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ऐसा धमाल मचाते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं, कई बार दोस्त-यार अनोखे अंदाज से मस्ती भरा माहौल बना देते हैं। कुछ वीडियो को तो लोग काफी पसंद करते हैं, जबकि कई वीडियो की आलोचना भी करते हैं।

Viral Video: ऑटो-रिक्शा में टांगे अपनी पत्नी के झुमके, चालक का दिल छू लेने वाला वीडियो हो गया वायरल

शादी की रस्मों से जुड़े इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @sunita63525w8 पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- दुल्हे राजा गिर गया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।

वीडियो देखकर आप भी सोच रहे होंगे दूल्हे के साथ तो खेल हो गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक शख्स ने लिखा- दूल्हा अपनी शादी कभी नहीं भूल पाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed