सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mumbai Local Train Viral Video Man Sleeping On Luggage Rack Like Spiderman

Viral Video: मुंबई लोकल में यात्री ने की अजीबोगरीब हरकत, वायरल हुआ वीडियो, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 24 Feb 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स की अजीबोगरीब हरकत दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

Mumbai Local Train Viral Video Man Sleeping On Luggage Rack Like Spiderman
मुंबई लोकल में यात्री ने की अजीबोगरीब हरकत - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर किसी एडवेंचर की तरह है। इसमें लाखों लोग हर दिन सफर करते हैं। अब इन दिनों मुंबई का लोकल एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है और लोग हैरान भी हैं। इस वीडियो में एक शख्स ने ट्रेन के अंदर सामान रखने की जगह अपना स्लीपर कोच बना लिया है। 

Trending Videos


लगेज रैक पर नींद पूरी करता दिखा शख्स 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोकल ट्रेन में भारी भीड़ है। ट्रेन में नीचे यात्रियों को ठीक से खड़े होने के लिए जगह नहीं मिल रही है, लेकिन इसी बीच कैमरे का एंगल ऊपर जाता है, जहां पर एक शख्स मजे से लोहे के लगेज रैक पर सो रहा है। कुछ देर बाद जब वह नीचे उतरने की कोशिश करता है, तो वह ट्रेन की छत और हैंडल्स को पकड़कर हवा में ऐसे झूलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो के बैकग्राउंड में ट्रेन के अन्य यात्रियों की आवाजें भी सुनाई दे रही है। लोग मजे ले रहे हैं और कह रहे हैं ये स्पाइडरमैन है। अरे ये मोगली क्यों बन रहा है और जंगल सफारी कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर @Madan_Chikna नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। कैप्शन लिखा है- मुंबई लोकल का अफरातफरी वाला नजारा, एक पियक्कड़ लगेज रैक पर सोता हुआ दिखा।



Viral Video: दूल्हे ने अपनी आवाज से लूटी महफिल, झूम उठे मेहमान, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल

हालांकि, यह शख्स नशे में था या उसने सिर्फ जगह न मिलने पर ऐसा किया, इसकी amarujala.com पुष्टि नहीं करता है। वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग खूब मजे ले रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि मुंबई की भीड़ ने लोगों को निंजा तकनीक सिखा दी है।

Viral News: कुत्ते की तरह दिखने के लिए लड़की ने लगाए नकली दांत और पूंछ, खुद को मानती है डॉगी

वायरल वीडियो को लोग अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है- यहां पर पुलिस नहीं होती है क्या स्टेशन पर। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed