{"_id":"699d75ec9188e9505a03f209","slug":"viral-news-milk-love-puppy-girl-identifies-as-dog-viral-2026-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral News: कुत्ते की तरह दिखने के लिए लड़की ने लगाए नकली दांत और पूंछ, खुद को मानती है डॉगी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral News: कुत्ते की तरह दिखने के लिए लड़की ने लगाए नकली दांत और पूंछ, खुद को मानती है डॉगी
Viral News: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसी खबर आती है, जो लोगों को हैरान कर देती है। कभी-कभी इन खबरों पर यकीन करना मुश्किल होता है। अब इन दिनों एक महिला को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, यह महिला खुद को इंसानी-कुत्ता बताती है। यह दूसरों को करतब दिखाती है, ताकि उसे इनाम मिल सके। इस महिला ने अपने कॉलेज के दिनों में यह अनोखी जीवनशैली अपना ली थी। सोशल मीडिया पर यह मिल्क लव के नाम से मशहूर है। अब वह खुद को असली डॉगी ही मानती है।
मिल्क लव के नाम से मशहूर लड़की की उम्र 20 साल है। जब वह अपने दोस्तों से मिलती है, तो कुत्तों की तरह व्यवहार करती है। उनके साथ पिल्ले वाले खेल खेलती है। इसमें दौड़ना, गेंद का पीछा करना और इनाम के लिए करतब दिखाना शामिल है। सार्वजनिक जगहों पर लोग अजीब नजरों से उसे देखते हैं, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उसका कहना है कि उसे सबसे अधिक गुस्सा तब आता है जब लोग उसे बिल्ली समझ लेते हैं।
2 of 4
कुत्ते की तरह दिखने के लिए लड़की ने लगाए नकली दांत और पूंछ
- फोटो : Instagram/@milkluv_3)
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिल्क लव के नाम से मशहूर लड़की का नाम ट्विच स्ट्रीमर है। उसका कहना है कि कुछ लोग मुझ पर म्याऊं करते हैं, जो बहुत परेशान करने वाला है। यह तो साफ है कि मैं एक कुत्ता हूं। एक बार दोपहर में मैं आइसक्रीम खा रही थी, तो एक आदमी ने अपनी कार से मुझ पर भौंका। मैं किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रही हूं, इसलिए मुझे समझ नहीं आता कि किसी को इससे क्या परेशानी है।
3 of 4
कुत्ते की तरह दिखने के लिए लड़की ने लगाए नकली दांत और पूंछ
- फोटो : Instagram/@milkluv_3)
मिल्क अपना पता किसी को नहीं बताती हैं। उनका जैक रसेल नाम एक कुत्ता था, जिसे वो बहुत प्यार करती थीं। उसके साथ खेलते हुए, उनका मन करता था कि काश वह भी कुत्ता होतीं। बड़े होने पर एनीमे शो और अल्टरनेटिव फैशन उनके दो सबसे बड़े शौक बन गए। महिला ने सबसे पहले समुद्री डाकू का रूप धारण किया। फिर हिप्पी का, लेकिन किसी भी रूप में वह अपनापन महसूस नहीं करपाई। मिल्क ने बताया कि सोशल मीडिया पर उसने एक लड़की को कुत्ते के कान वाला छोटा सा हेडबैंड पहने हुए देखा।
कुत्ते की तरह दिखने के लिए लड़की ने लगाए नकली दांत और पूंछ
- फोटो : Instagram/@milkluv_3)
उसने बताया कि मुझे उस लड़की का रूप और उसका हंसमुख व्यक्तित्व काफी पसंद आया। इसलिए मैंने भी इसे आजमाया। यहीं से उसमें कुत्ता बनने का अजीब शौक जगा। मिल्क ने 36 पाउंड खर्च करके काले रंग के मुलायम कान और एक पूंछ खरीदी है। अगले ही दिन पार्टी में उसने अपना नया रूप दिखाया और उसको दोस्तों को उसका यह नया अंदाज पसंद आया। उसके परिवार को यह पसंद था, लेकिन उसकी मां को यह पसंद नहीं आया। मां ने कहा कि सार्वजनिक जगहों इस रूप में नहीं जाया करे। अब यह लड़की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।