सब्सक्राइब करें

TOP News: झारखंड एयर एम्बुलेंस क्रैश में सात की मौत; उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी का अहसास; पढ़ें सुर्खियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 24 Feb 2026 05:39 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 February 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में मरीज सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मेरठ में कपड़ा कारोबारी के घर भीषण आग से महिला और तीन बच्चों समेत छह की जान चली गई, जबकि दो घायल हैं। एक तरफ मिलावटी कफ सिरप मामले में 850 कंपनियों को नोटिस दिए गए हैं। उधर, एपस्टीन प्रकरण में ब्रिटेन पुलिस ने पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन को गिरफ्तार किया है। वहीं ट्रंप के टैरिफ विवाद से सर्राफा बाजार में जोरदार उछाल देखने को मिला है। चांदी की कीमत बढ़कर 2.72 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई, जबकि सोना भी 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को लांघ गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 February 2026 Updates on amar ujala
झारखंड में एयर एम्बुलेंस क्रैश - फोटो : PTI
रांची में एयर एम्बुलेंस क्रैश
झारखंड के चतरा में सोमवार शाम एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार मरीज और डॉक्टर समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ने रांची से मरीज को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खामी की वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। उड्डयन नियामक डीजीसीए ने विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) को हादसे की जांच करने के आदेश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 February 2026 Updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
उत्तर भारत में गर्मी का अहसास
उत्तर-पश्चिम भारत समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में जहां चोटियों पर बर्फबारी से सफेद चादर बिछ गई है, वहीं मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबादी के बावजूद तापमान लगातार बढ़ रहा है। यहां तक जम्मू-कश्मीर में भी अधिकतम तापमान आसमान छूता नजर आ रहा है और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दूसरी ओर पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिण भारत के राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश तथा समुद्री क्षेत्रों में तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 February 2026 Updates on amar ujala
आग लगने से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत छह की जलकर मौत
यूपी के मेरठ स्थित थाना लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर इस्लामाबाद में सोमवार रात एक कपड़ा कारोबारी के घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से झुलसने और दम घुटने के कारण एक ही परिवार के पांच बच्चों और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। किदवई नगर इस्लामाबाद की गली नंबर-3 में स्थित यह तीन मंजिला मकान कपड़ा कारोबारी इकबाल अहमद का है। इस मकान में उनके दो बेटों, आसिम और फारूक के परिवार भी साथ रहते हैं। मकान के प्रथम तल पर आई संस एम्ब्रॉयडरी का कारखाना संचालित होता है, जहां पावरलूम के जरिए धागों से कपड़ा तैयार किया जाता है जबकि दूसरी मंजिल पर परिवार निवास करता है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 24 February 2026 Updates on amar ujala
नकली कफ सिरप (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
मिलावटी कफ सिरप पर सख्ती, 850 कंपनियों को दिए नोटिस
देश में कफ सिरप की गुणवत्ता को लेकर सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 फीसदी घरेलू कंपनियों के खिलाफ जांच की है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने दस महीनों तक चली जांच पूरी कर ली है। इस दौरान करीब 850 कंपनियों को सुधारात्मक एवं निवारक कार्रवाई (सीएपीए) के नोटिस जारी किए गए हैं। हालांकि, अब तक किसी से संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed