Live
Lathmar Holi 2026: अद्भुत, अद्वितीय, अलौकिक...बरसाना की लठामार होली में लाठियों से बरसा प्रेम, देखें वीडियो
{"_id":"699eb423a8d3c0467e08f90f","slug":"barsana-soaks-in-lathmar-holi-fever-streets-echo-with-rasiya-songs-and-radha-rani-chants-2026-02-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"Lathmar Holi 2026: अद्भुत, अद्वितीय, अलौकिक...बरसाना की लठामार होली में लाठियों से बरसा प्रेम, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Feb 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
बरसाना में लठामार होली का उल्लास छाया हुआ है। गलियों में जमकर अबीर-गुलाल उड़ रहा है। रसिया गीतों से गलियां गूंज उठी हैं। देश-विदेश से आए श्रद्धालु राधा रानी के जयकारों के बीच होली उत्सव का आनंद ले रहे हैं।
बरसाना की लठामार होली।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
05:24 PM, 25-Feb-2026
बरसाना की रंगीली गली में बरसा लठ का प्रेम रंग, आस्था और उल्लास में भीगे भक्त
बरसाना की लठामार होली।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
05:03 PM, 25-Feb-2026
बरसाना में लठामार होली शुरू
मथुरा के बरसाना में लठामार होली का उल्लास छाया हुआ है। नंदगांव के हुरियारों का बरसाना की रंगीली गली पहुंचते ही भव्य स्वागत किया गया। हेलीकाॅप्टर से फूलों की बारिश हुई। इसके बाद हुरियारिनों ने लाठियों से प्रेम बरसाया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अद्भुत और अलाैकिक दृश्य के साक्षी बने।04:31 PM, 25-Feb-2026
अंबर से बरसी गुलाब की पंखुड़ियां, रंगीली गली में हुरियारों का भव्य स्वागत
बरसाना की होली।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
04:05 PM, 25-Feb-2026
बैरियरों पर भक्तों और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक
बैरियर पर भीड़ को नियंत्रित करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेला क्षेत्र में बने तमाम बैरियरों पर श्रद्धालु पुलिस से आगे जाने की अनुमति मांगते दिखे। कभी इस नाके पर तो कभी उस नाके पर भक्त मिन्नत करते रहे, लेकिन पुलिस ने सख्ती बनाए रखी। कई जगह श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच कहासुनी और नोकझोंक भी देखने को मिली। दर्शन की जल्दी और बार बार रोक टोक के कारण श्रद्धालु परेशान नजर आए। दूरस्थ पार्किंग स्थलों से पैदल चलकर आने वाले श्रद्धालुओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ पहुंचे श्रद्धालु थकान के बावजूद आगे बढ़ते रहे, लेकिन बैरियरों पर बार बार रोके जाने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं। लठामार होली की एक झलक पाने की चाह में पहुंचे भक्त मेला क्षेत्र में कभी किसी नाके पर तो कभी किसी बैरियर पर पुलिस से अनुरोध करते दिखे, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के चलते राहत नहीं मिली। राधारानी की होली देखने आए श्रद्धालु जहां भक्ति में डूबे रहे, वहीं व्यवस्थाओं से जूझते भी नजर आए।
03:55 PM, 25-Feb-2026
बरसाना में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
03:48 PM, 25-Feb-2026
बरसाना पहुंचे हुरियारे
बरसाना पहुंचे हुरियारे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
01:59 PM, 25-Feb-2026
Lathmar Holi 2026: अद्भुत, अद्वितीय, अलौकिक...बरसाना की लठामार होली में लाठियों से बरसा प्रेम, देखें वीडियो
लठामार होली की खुमारी में बरसाना पूरी तरह डूब गया है। कस्बे की गलियों में इस समय श्रद्धालु नाच गाकर होली का उल्लास मना रहे हैं। हर तरफ होली के रसिया गूंज रहे हैं और राधा रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।दूर-दराज से आए श्रद्धालु टोलियां बनाकर गलियों में घूम रहे हैं। कोई ढोल की थाप पर नृत्य कर रहा है तो कोई एक दूसरे पर रंग और गुलाल डाल रहा है। श्रद्धालु झूमते हुए होली के गीत गा रहे हैं और पूरा बरसाना रंग में सराबोर नजर आ रहा है।
परिक्रमा मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त परिक्रमा करते हुए गुलाल बरसा रहे हैं और होली के रसिया गाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। हर गली रंगों से लाल नजर आ रही है और माहौल पूरी तरह होलीमय बना हुआ है।लठामार होली से पहले बरसाना में उमड़ा यह रंग और उल्लास श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर रहा है। बरसाना की गलियों से लगातार होली के रसिया और जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।