{"_id":"699e744c6d489dda5d0b875f","slug":"braj-holi-american-couple-joins-lathmar-celebrations-in-nandgaon-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: ब्रज की होली का आनंद तो देखिए, अमेरिका से नंदगांव पहुंचे दंपती; भक्ति के रंग में रंगने के लिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2026: ब्रज की होली का आनंद तो देखिए, अमेरिका से नंदगांव पहुंचे दंपती; भक्ति के रंग में रंगने के लिए तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Feb 2026 09:32 AM IST
विज्ञापन
सार
विदेशी श्रद्धालुओं की मौजूदगी से ब्रज की होली को अंतरराष्ट्रीय रंग और भक्ति का नया उत्साह मिला है। अमेरिका से आए हुरियारा-हुरियारिन दंपती नंदगांव में परंपरागत लठमार होली खेलने पहुंचे हैं।
अमेरिका से नंदगांव पहुंचे दंपती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
ब्रज की फागुनी मस्ती इन दिनों सात समंदर पार तक अपनी रंगत बिखेर रही है। इसी क्रम में अमेरिका से हुरियारा-हुरियारिन दंपती नंदगांव पहुंचे हैं, जो परंपरागत लठमार होली में भाग लेने को उत्साहित हैं। यह दंपती राधा रानी मंदिर के सेवायत अमित गोस्वामी से जुड़े हैं और लंबे समय से ब्रज संस्कृति, राधा-कृष्ण की लीलाओं और यहां की परंपराओं से गहरा लगाव रखते हैं।
अमित गोस्वामी ने बताया कि ब्रज की होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह राधा-कृष्ण की दिव्य लीलाओं को जीने का अवसर है। विदेश से आए इस दंपति की भागीदारी ने नंदगांव की होली को अंतरराष्ट्रीय रंग दे दिया है। ब्रज की गलियों में अब विदेशी श्रद्धालु भी “राधे-राधे” के जयघोष के साथ रंग और भक्ति में सराबोर नजर आ रहे हैं।
Trending Videos