सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cyber fraudster arrested for crores of rupees in mathura

UP: करोड़ों की साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, आरोपी के पास से मिले फर्जी आधार कार्ड और सिम

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 24 Feb 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस को आरोपी के अलग-अलग बैंकों में कई खाते मिले हैं। कई मोबाइल सिम भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में 3 करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी की बात स्वीकार की है।

Cyber fraudster arrested for crores of rupees in mathura
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन में साइबर फ्रॉड के जरिए लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपी के पास से अलग-अलग बैंक खातों की डिटेल के साथ-साथ फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मिल हैं। 
Trending Videos


थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि सूचना मिली थी, गांठौली-देवसेरस मार्ग पर साइबर फ्रॉड के जरिए लोगों से ठगी करने वाला एक संदिग्ध व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में युवक से आधार कार्ड मांगा तो रमेश पुत्र श्यामवीर निवासी मुरसान हाथरस के नाम पर जारी कार्ड मिला, जिसपर आरोपी का फोटो लगा था। जांच में सामने आया कि उसके पास अलग-अलग नाम से फर्जी आधार कार्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सत्तार पुत्र फजर खान निवासी ग्राम नगला अकातिया, थाना गोवर्धन बताया। आरोपी के अलग-अलग बैंकों में कई खाते हैं। कई मोबाइल सिम भी आरोपी से जब्त किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने उमेश सैनी से 51 लाख 75 हजार रुपये, अहतसाम अहमद अंसारी से करीब 3 करोड़ रुपये और जयेश भाई रावल से 6 लाख रुपये की साइबर ठगी का आरोप स्वीकार किया है।

गिरफ्तार आरोपी बड़े साइबर अपराध से जुड़ा है। आरोपी के गिरोह द्वारा लोगों को अलग-अलग तरीके से झांसे में लेकर फंसाया जाता है। आरोपी के मोबाइल की काॅल डिटेल निकाली जा रही है। आरोपी के अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -अनिल कुमार सिंह, सीओ गोवर्धन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed