फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laddu Holi 2026: बरसाना में लड्डू मार होली का उल्लास, गलियों में राधे-राधे की गूंज; देखें तस्वीरें

Tue, 24 Feb 2026 06:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 24 Feb 2026 06:26 PM IST
सार

राधारानी की नगरी उल्लास में डूबी हुई है। विश्व प्रसिद्ध लड्डू मार होली का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा है। गलियां राधे-राधे के जयकारों से गूंज रहीं हैं।

विज्ञापन
Laddu Mar Holi celebrated in barsana in mathura
बरसाना की लड्डूमार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विश्व प्रसिद्ध लड्डू होली के बीच राधारानी की नगरी बरसाना उत्सव के रंग में डूबी हुई है। मंदिरों से लेकर गलियों तक हर ओर राधे-राधे के जयकारे गूंज रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है। पूरा नगर भक्ति और उल्लास के माहौल में रंगा दिखाई दे रहा है।


 
Laddu Mar Holi celebrated in barsana in mathura
बरसाना की होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीजी मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूरदराज से पहुंचे भक्त मंदिर पहुंचकर लड्डू होली के उत्सव में शामिल हो रहे हैं। मंदिर मार्ग, रंगीली गली और बाजारों में लगातार रौनक बनी हुई है। नगर की गलियों में होली के गीतों की स्वर लहरियां सुनाई दे रही हैं। दुकानों पर गुलाल और प्रसाद की बिक्री जारी है तो चौपालों पर बैठकर लोग होली की चर्चा करते नजर आए।

 
Laddu Mar Holi celebrated in barsana in mathura
बरसाना लड्डू मार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई श्रद्धालु लठामार होली तक बरसाना में ठहरने की योजना बना रहे हैं। धर्मशालाओं और आश्रमों में भक्तों की आवाजाही बनी हुई है। प्रशासन भी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है।लड्डू होली के उत्सव के बीच बरसाना में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है और पूरा नगर रंगोत्सव में डूबा दिखाई दे रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Laddu Mar Holi celebrated in barsana in mathura
बरसाना लड्डू मार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
होली के इस विशेष अवसर पर, स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए मेले क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि यह उत्सव बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।



 
विज्ञापन
Laddu Mar Holi celebrated in barsana in mathura
बरसाना लड्डू मार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देश-विदेश से जुटे श्रद्धालु
बरसाना की लड्डू होली की ख्याति देश-विदेश तक फैली हुई है। हर साल, बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु इस अनूठे उत्सव का अनुभव करने के लिए यहाँ पहुँचते हैं। वे इस परंपरा को करीब से देखने और इसमें शामिल होने के लिए उत्सुक रहते हैं। इस वर्ष भी, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इस उत्सव की भव्यता को और बढ़ाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed