{"_id":"699ee4fd08526708f2074fa4","slug":"hotel-owner-throws-boiling-oil-on-three-customers-in-bareilly-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: होटल मालिक ने तीन ग्राहकों पर फेंका खौलता तेल, गंभीर रूप से झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: होटल मालिक ने तीन ग्राहकों पर फेंका खौलता तेल, गंभीर रूप से झुलसे
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 25 Feb 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली में एक होटल के मालिक और कारीगर ने विवाद के बाद खाना खाने आए तीन लोगों पर खौलता तेल फेंक दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बरेली में गाली गलौज का विरोध करने पर होटल मालिक और कारीगर ने तीन लोगों पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया। इससे तीनों बुरी तरह से झुलस गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सुभाषनगर थाना पुलिस ने होटल मालिक और कारीगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गणेशनगर निवासी अस्मित तोमर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई आदित्य तोमर अपने दोस्त करन ठाकुर के साथ मंगलवार रात खाना लेने रविंद्रम नगर गेट स्थित रामकिशोर भोजनालय पर गया था। खाना मिलने में देरी होने पर आदित्य ने कारीगर से जल्दी करने के लिए कहा। इसी बात पर होटल मालिका रामकिशोर गालियां देने लगा। आदित्य के कॉल करने पर वह भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि गालियां देने का विरोध किया तो होटल मालिक और कारीगर ने तीनों लोगों पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया। होटल मालिक ने जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि होटल मालिक और कारीगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
