सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   son dies and father critical as Truck hits bike on Bareilly-Pilibhit highway

Bareilly News: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पुत्र की मौत, पिता की हालत नाजुक

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार

नवाबगंज क्षेत्र में बरेली-पीलीभीत हाईवे पर बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में बेटे की मौत हो गई। पिता की हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। उसका चालक भाग गया। 

son dies and father critical as Truck hits bike on Bareilly-Pilibhit highway
हरपाल की मौत पर गमजदा बैठे परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के नवाबगंज इलाके में बाइक सवार पिता-पुत्र को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। पुलिस ने घायलों को सीएससी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। उसके पिता की हालत नाजुक है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है, जबकि उसका चालक मौका पाकर भाग गया। 

Trending Videos


सिम बंद कराने नवाबगंज जा रहे थे पिता-पुत्र 
जानकारी के मुताबिक नवाबगंज थाना क्षेत्र के गेला टांडा गांव निवासी प्रेमराज खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। प्रेमराज के मुताबिक कुछ दिन पहले उनके बेटे हरपाल का मोबाइल फोन रास्ते में गिर गया था, जिसका सिम बंद कराने के लिए वह बुधवार सुबह बेटे के साथ बाइक से नवाबगंज जा रहे थे। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर महालक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान हरपाल को मृत घोषित कर दिया। प्रेमराज की गंभीर हालत देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि बाइक चालक हरपाल ने हेलमेट नहीं लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed