{"_id":"699eae0f3f6cc8fb2d050b2a","slug":"weather-update-temperature-will-rise-further-till-holi-in-bareilly-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly Weather: फरवरी के अंतिम सप्ताह में तपिश का अहसास, होली तक और चढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly Weather: फरवरी के अंतिम सप्ताह में तपिश का अहसास, होली तक और चढ़ेगा पारा
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार
फरवरी के आखिरी सप्ताह में गर्मी का अहसास होने लगा है। बरेली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। होली तक पारा और चढ़ने के आसार हैं।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बरेली जिले में फरवरी माह से ही मौसम के मिजाज में बदलाव देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के कारण लोगों को अभी से गर्मी का अहसास होने लगा है। होली तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है।
Trending Videos
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ अतुल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और कड़े होंगे और होली तक मौसम में और अधिक गर्माहट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के इस अचानक आए बदलाव और बढ़ते तापमान ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को भी बढ़ा दिया है। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंडक के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
