सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman along with her daughter killed her husband in bareilly

UP News: बरेली में बेटी संग मिलकर की थी पति की हत्या, पत्नी बोली- हम नहीं मारते तो वह हमें मार देता

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 10:44 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बेलदार बालकराम की हत्यारोपी पत्नी और बेटी को जेल भेज दिया गया। इससे पहले दोनों से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पत्नी के मुताबिक शराब के नशे में धुत पति उसे और बेटी को पीट रहा था। गुस्से में उसने पति से सिर पर डंडा मार दिया। बेटी ने फुंकनी से प्रहार किए थे। 

woman along with her daughter killed her husband in bareilly
हत्यारोपी मां-बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में शराब के नशे में विवाद के बाद हुई बेलदार बालकराम की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और बेटी को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पत्नी और बेटी ने डंडे और फुंकनी से पीटकर बालकराम की हत्या की थी। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह उसे नहीं मारते तो वह उन दोनों को मार देता। 

Trending Videos


इज्जतनगर थाना क्षेत्र के छोटी विहार निवासी 40 वर्षीय बालकराम का शव रविवार को उनके घर में पड़ा मिला था। काफी देर तक घर में ही लाश पड़ी रही, लेकिन आरोपी मां-बेटी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। पड़ोसी ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: थाने के गेट पर डिलीवरी बॉय ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक; बाइक न मिलने से था आहत

पोस्टमॉर्टम में हुई थी हत्या की पुष्टि 
पुलिस को शुरू से ही परिवार के लोगों पर ही शक था। पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि के बाद सोमवार को बालकराम की पत्नी रेखा व बेटी पिंकी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ आरोपी रेखा ने बताया कि उसकी शादी 25 साल पहले हुई थी। पति बालकराम शराब पीने का लती था। 

शराब के नशे में पति ने पीटा था 
रेखा के मुताबिक पति शुरू में मजदूरी करता था, बाद में वह भी छोड़ दी। उसकी ननद के घर 21 फरवरी को शादी थी। इसमें वह लोग भात लेकर गए थे। रेखा के अनुसार, ननद के घर भी पति बालकराम ने खूब शराब पी और झगड़ा किया। अगले दिन वहां से लौटे तो और शराब पी। घर आकर गाली-गलौज और उसकी पिटाई करने लगा। 

पत्नी ने मारा डंडा, बेटी ने फुंकनी 
आरोपी रेखा ने बताया कि पति के सिर पर खून सवार था तो उसने भी गुस्से में डंडे से पति के सिर पर प्रहार कर दिया। बेटी पिंकी ने लोहे की फुंकनी मारी। इससे पति की मौके पर मौत हो गई। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी मां-बेटी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed