सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   railway 38 trains will start operating from the first week of March

UP: मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा 38 ट्रेनों का संचालन, कन्फर्म टिकट के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 09:35 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली होकर गुजरने वाली 38 ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। इन ट्रेनों का संचालन मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा, जिससे होली के बाद लौटने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही रेलवे कई विशेष ट्रेनों का संचालन भी कर रहा है। 

railway 38 trains will start operating from the first week of March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

होली विशेष ट्रेनों में बुकिंग तेज होने के साथ ही अब नियमित गाड़ियों पर दबाव कम होने लगा है। नियमित गाड़ियों में वेटिंग स्थिर होने लगी है। इधर, निरस्त चल रहीं 38 नियमित ट्रेनों का भी मार्च के पहले सप्ताह संचालन शुरू हो जाएगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Trending Videos


रेलवे बरेली होते हुए अब तक 48 से ज्यादा होली विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है। 25 से 28 फरवरी के बीच ज्यादातर विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। होली के कारण फरवरी के अंतिम और मार्च के दूसरे सप्ताह नियमित ट्रेनें पहले से ही फुल थीं। हालांकि बरेली होते हुए पूर्वांचल, बिहार, बंगाल, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू आदि राज्यों के विभिन्न स्टेशनों तक जाने-आने वाली तमाम ट्रेनों में चार से छह मार्च तक सीटें खाली हैं। अन्य दिनों में वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में माफिया लल्ला गद्दी समेत आठ अपराधी होंगे जिला बदर, मंत्री के दो रिश्तेदारों पर भी कसा शिकंजा

बरेली होते हुए सामान्य दिनों में औसतन 102 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें 28 फरवरी तक 38 गाड़ियां निरस्त हैं। मार्च के पहले सप्ताह विशेष ट्रेनों को मिलाकर बरेली होते हुए लंबी दूरी की 150 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन होगा। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। 

दिल्ली-सीतामढ़ी के बीच दो फेरों के लिए विशेष ट्रेन
दिल्ली से पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में लगातार दबाव के बीच रेलवे सीतामढ़ी-दिल्ली के बीच दो फेरों के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली के बीच 27 फरवरी और छह मार्च के लिए विशेष गाड़ी सीतामढ़ी से रात 11:55 बजे चलने के बाद अगले दिन शाम 5:58 बजे बरेली आएगी और रात 11:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 

दिल्ली-सीतामढ़ी के बीच दो फेरों के लिए विशेष ट्रेन
दिल्ली से पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में लगातार दबाव के बीच रेलवे सीतामढ़ी-दिल्ली के बीच दो फेरों के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली के बीच 27 फरवरी और छह मार्च के लिए विशेष गाड़ी सीतामढ़ी से रात 11:55 बजे चलने के बाद अगले दिन शाम 5:58 बजे बरेली आएगी और रात 11:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed