{"_id":"699e94c8bf47ea9b48063af4","slug":"a-grp-constable-gave-cpr-to-a-passenger-at-bareilly-junction-and-saved-his-life-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बरेली जंक्शन पर बिहार के यात्री को आया हार्ट अटैक, जीआरपी सिपाही ने सीपीआर देकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बरेली जंक्शन पर बिहार के यात्री को आया हार्ट अटैक, जीआरपी सिपाही ने सीपीआर देकर बचाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 11:54 AM IST
Link Copied
बरेली जंक्शन पर जीआरपी सिपाही हरीओम ने सीपीआर देकर बिहार के एक यात्री की जान बचा ली। यात्री अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा था, जिससे उसके साथ आए परिजनों में चीख-पुकार मच गई। स्टेशन पर मौजूद सिपाहियों ने यात्री को तुरंत सीपीआर दिया, जिससे उसकी हालत में सुधार हुआ। फिलहार परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। यह मामला सोमवार का है।
बिहार के गया जिले के थाना गुरारू के गांव बहेड़ा निवासी दिनेश मोनिया हावड़ा-दिल्ली अमृत भारत से बरेली आ रहे थे। उनको मनौना धाम जाना था। इंस्पेक्टर जीआरपी एसके वर्मा ने बताया कि जंक्शन पर उतरने के बाद निदेश को दिल का दौरा पड़ गया और वह गिर पड़े। मौके पर तैनात सिपाही हरीओम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्री को तुरंत ही सीपीआर दिया। इससे उनकी जान बच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।