सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman body found hanging husband and four others charged with murder in Bareilly

Bareilly: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति समेत चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट; 10 महीने पहले हुई थी शादी

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

woman body found hanging husband and four others charged with murder in Bareilly
सुनीता का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गांव मंडवा बंशीपुर में विवाहिता का शव मंगलवार को फंदे से लटका मिला। विवाहिता के पिता ने दहेज के लिए हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर शाही थाना पुलिस ने मृतका के पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। 

Trending Videos


शाही थाना क्षेत्र के गांव धनेली की गौटिया निवासी मलखान ने बताया कि उन्होंने करीब 10 महीने पहले अपनी बेटी सुनीता की शादी मंडवा बंशीपुर के राजपाल के साथ की थी। उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज दिया था, मगर बेटी के ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल में बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदार ने दी घटना की सूचना 
आरोप है कि सोमवार की रात सुनीता से दहेज के नाम पर एक लाख रुपये व अन्य सामान मायके से लाने के लिए कहा गया। असमर्थता जताने पर उसके पति राजपाल, सास गंगादेवी, ससुर मंगलसेन, ननद प्रीती ने उसकी हत्या कर दी। मलखान ने बताया कि दामाद व उसके परिजनों ने उन्हें सूचना भी नहीं दी। एक रिश्तेदार के जरिये उन्हें जानकारी हुई, तब वह बेटी की ससुराल पहुंचे। सुनीता का शव जमीन पर पड़ा मिला। दामाद घर से भाग गया था। 

मलखान ने बताया कि इसी गांव में उनकी बड़ी बेटी की भी शादी हुई है, उसने भी घटना के बारे में नहीं बताया। सूचना पर शाही थाना पुलिस के साथ नायब तहसीलदार अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed