सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Holi special train will run between Kishanganj and Lalkuan via Mailani Junction

UP: किशनगंज और लालकुआं के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, मैलानी समेत इन स्टेशनों पर ठहराव! समय सारिणी वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के किशनगंज से उत्तराखंड के लालकुआं तक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसकी समय सारिणी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। हालांकि स्थानीय रेल अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। 

Holi special train will run between Kishanganj and Lalkuan via Mailani Junction
मैलानी जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे की ओर से मार्च में चार फेरों के लिए बिहार के किशनगंज से उत्तराखंड के लालकुआं तक होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसकी समय सारिणी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। हालांकि रेल अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहे हैं, लेकिन इस ट्रेन का चलना तय माना जा रहा है। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था, तो व्यापारियों, प्रबुद्धजनों और नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने भी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने के मांग की थी।

Trending Videos


सोशल मीडिया पर वायरल समय सारिणी के मुताबिक ट्रेन नंबर 05741 किशनगंज-लालकुआं पांच मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार किशनगंज से सुबह 08:30 बजे चलकर अलुबारी रोड से 09:02, ठाकुरगंज से 09:50, अररिया से 12:04, फारबिसगंज से 12:45, ललितग्राम से 13:45, झंझारपुर से 15:42, शिशो से 17:42, सीतामढ़ी जंक्शन से 19:05, रक्सौल जंक्शन से 21:20, नरकटियागंज जंक्शन से 22:50, कप्तानगंज जंक्शन से 01:35, गोरखपुर जंक्शन से 02:55, गोंडा जंक्शन से 05:40, सीतापुर जंक्शन से 09:15, मैलानी जंक्शन से पूर्वान्ह 11:20, भोजीपुरा जंक्शन से 14:10 बजे छूटकर शुक्रवार को 15:40 बजे लालकुआं जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा 38 ट्रेनों का संचालन, कन्फर्म टिकट के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान

वापसी में ट्रेन नंबर 05742 लालकुआं-किशनगंज होली स्पेशल छह मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को लालकुआं जंक्शन से रात 20:40 बजे चलकर भोजीपुरा से 22:20, मैलानी जंक्शन से रात 01:00, सीतापुर जंक्शन से 02:55, गोंडा जंक्शन से 06:15, गोरखपुर जंक्शन से 09:25, कप्तानगंज जंक्शन से10:17, नरकटियागंज जंक्शन से 12:25, रक्सौल जंक्शन से 13:35, सीतामढ़ी जंक्शन से 15:10, शिशो से 16:22, झंझारपुर से 17:55, ललितग्राम से 20:10, फारबिसगंज से 21:15, अररिया से 21:37, ठाकुरगंज से शनिवार रात 00:20, अलुआबारी रोड से 00:47 बजे प्रस्थान कर रात 02:00 बजे किशनगंज पहुंचेगी।

लखीमपुर और पीलीभीत तक में नहीं है ठहराव
ताज्जुब की बात तो यह है कि मार्च में चार फेरों के लिए चलने वाली होली स्पेशल ट्रेन का ठहराव लखीमपुर और पीलीभीत जैसे जिला मुख्यालय स्तर के स्टेशनों में नहीं है। पीलीभीत तो जंक्शन भी है। इसके अलावा छोटी काशी के नाम से विख्यात लखीमपुर के उपनगर गोला और पीलीभीत के उपनगर पूरनपुर में भी ठहराव नहीं दिया गया है। गोला निवासी रेल फैन अंकुर दीक्षित ने बताया कि उन्होंने लखीमपुर और गोला में ठहराव के लिए एक्स पर ट्वीट किया है। उम्मीद है कि दोनों जगहों पर स्टॉपेज हो जाएगा।

होली के बाद चलेगी स्पेशल ट्रेन
होली का त्योहार चार मार्च को बताया जा रहा है। उधर रेलवे पांच मार्च से होली स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ऐसे में त्योहार पर घर आने वालों का इस ट्रेन से क्या फायदा होगा, यह तो रेलवे के उच्च अधिकारी ही बता पाएंगे। हां वापसी में ट्रेन से जाने का मौका जरूर मिलेगा।

अमर उजाला ने प्रमुखता उठाया था मामला
अमर उजाला ने होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का मामला उठाते हुए 18 फरवरी के अंक में प्रमुखता से खबर छापी थी। जबकि व्यापारियों और प्रबुद्धजनों की होली स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की खबर 23 फरवरी को छपी थी। नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने भी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग डीआरएम से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed