{"_id":"699ee5c0e665652af4002c59","slug":"video-former-mla-satpal-raijada-launched-a-verbal-attack-on-the-bjp-find-out-what-he-said-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने भाजपा पर बोला जुबानी हमला, जानें क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने भाजपा पर बोला जुबानी हमला, जानें क्या कहा
बुधवार को जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा धर्म का राजनीतिक लाभ उठाने के लिए सुनियोजित रणनीति के तहत कुछ कथावाचकों और कुछ तथाकथित संतों को आगे कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में खुलकर बयान दिया और कहा कि जब उन्होंने भाजपा की कथित नीतियों और आचरण पर सवाल उठाए तो उनके खिलाफ दुष्प्रचार शुरू कर दिया गया। रायजादा ने आरोप लगाया कि चुनावी समय में धार्मिक मंचों का इस्तेमाल कर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है, जो लोकतंत्र और सनातन परंपरा दोनों के लिए चिंताजनक है। भाजपा ने अपनी राजनीतिक सुविधा के अनुसार कुछ लोगों को संत और बाबा के रूप में प्रस्तुत कर सनातन धर्म से जुड़े लोगों की भावनाओं का दोहन किया है। रायजादा ने कहा कि देशभर में सक्रिय अधिकांश कथावाचक प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भाजपा के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं और चुनावी माहौल में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम करते हैं। रायजादा ने कहा कि जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने धर्म और राजनीति के गिरते स्तर पर टिप्पणी करते हुए भाजपा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, तो उनके खिलाफ भाजपा समर्थित तथाकथित संतों द्वारा दुष्प्रचार शुरू कर दिया गया। रायजादा ने कहा कि राजनीति और धर्म दोनों ही ऐसे क्षेत्र हैं, जहां शुचिता, पारदर्शिता और उच्च विचारों की आवश्यकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।