फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Delivery boy saves child from speeding truck video goes viral on social media

Viral Video: ट्रक के नीचे आ जाता बच्चा, रियल लाइफ हीरो बना डिलीवरी मैन, लोग कर रहे बहादुरी को सलाम

Tue, 04 Aug 2026 04:53 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 04 Aug 2026 04:53 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक डिलीवरी बॉय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह तेज रफ्तार ट्रक से बच्चे की जान बचाता नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग उसकी बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Delivery boy saves child from speeding truck video goes viral on social media
डिलीवरी बॉय ने बचाई तेज रफ्तार ट्रक से बच्चे की जान - फोटो : @MandeepRajBhar9

विस्तार

Delivery Boy Save Child From Speeding Truck Viral Video: जब कोई व्यक्ति ऑनलाइन खाना, किराने का सामान, दवा या कोई अन्य वस्तु ऑर्डर करता है, तो डिलीवरी बॉय उसे ग्राहक के पते तक पहुंचाने का काम करता है।  उसका मुख्य काम ऑर्डर को सही समय पर और सही व्यक्ति तक पहुंचाना होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक डिलीवरी बॉय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी जान की परवाह किए बिना एक छोटे बच्चे की जान बचाता नजर आता है। 

विज्ञापन


Viral Video: पंखा साथ लेकर जनरल डिब्बे में चढ़ा शख्स, चार्जिंग पॉइंट पर लगाया प्लग, फिर हुआ कुछ ऐसा

विज्ञापन
 

वीडियो में आप देख सकते है कि, सड़क पर अकेला खड़ा एक छोटा बच्चा चलती रोड़ की तरफ भागता है, तभी पीछे से एक बड़ा ट्रक तेज रफ्तार में आता है और बच्चे के बिल्कुल करीब पहुंच जाता है। ऐसा लगता है कि बच्चा ट्रक की चपेट में आ जाएगा, लेकिन तभी हरे रंग की जैकेट पहने एक डिलीवरी बॉय दौड़ता हुआ आता है और बिना रुके बच्चे को अपनी बाहों में उठाकर सड़क के किनारे ले जाता है और उसे सुरक्षित बचा लेता है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


तेज रफ्तार ट्रक से बच्चे की जान बचाते डिलीवरी बॉय के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जिसके कैप्शन में लिखा है- कभी-कभी एक अनजान इंसान भी किसी के लिए फरिश्ता बन जाता है। सड़क पर एक मासूम बच्चा तेज़ रफ्तार ट्रक की चपेट में आने ही वाला था, तभी एक डिलीवरी बॉय ने बिना अपनी जान की परवाह किए दौड़कर उसे सुरक्षित बचा लिया। कुछ ही सेकेंड की उसकी हिम्मत ने एक मासूम की जिंदगी बचा ली।

Viral Video: पहाड़ों पर शॉल ओढ़े मोमोज के दाम बताती लड़की की सादगी ने जीता करोड़ों लोगों का दिल

Viral Video: एयरपोर्ट पर आर्टिस्ट ने अंजान विदेशी महिला को दिया ऐसा सरप्राइज, पल भर में जीत लिया दिल


रियल लाइफ हीरो बने डिलीवरी बॉय का यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। लोग डिलीवरी बॉय की बहादुरी और इंसानियत को दिल से सलाम कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  बच्चों को इस तरह सड़क पर अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। दूसरे शख्स ने लिखा- डिलीवरी बॉय की फुर्ती किसी कमांडो जैसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed