Viral Video: एयरपोर्ट पर आर्टिस्ट ने अंजान विदेशी महिला को दिया ऐसा सरप्राइज, पल भर में जीत लिया दिल
Viral Video: सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट से एक स्केच आर्टिस्ट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक विदेशी महिला को उसका स्केच देकर चौंका देता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Airport Sketch Artist Viral Video In Hindi: स्केच आर्टिस्ट अपनी नजर, कल्पना और कला कौशल से किसी व्यक्ति के चेहरे की खासियतों को कागज पर उतारते हैं। जब सामने वाले व्यक्ति को अचानक उसका स्केच मिलता है, तो उनके लिए वो पल खास और यादगार हो जाता है। हाल ही में एयरपोर्ट से एक स्केच आर्टिस्ट का ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक विदेशी महिला को उसका स्केच देकर चौंका देते हैं और एयरपोर्ट पर एक साधारण इंतजार का पल एक यादगार पल में बदल जाता है।
Viral Video: आईने में खुद को देखकर सांप ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देख लोग रह गए दंग
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक स्केच आर्टिस्ट एयरपोर्ट पर बैठी एक अंजान विदेशी महिला का चुपचाप स्केच बना रहा है। एयरपोर्ट पर महिला शायद अपनी फ्लाइट के आने का इंतजार कर रही हैं। स्केच पूरा होने पर आर्टिस्ट उसे उस विदेशी महिला के बगल में बैठे शख्स को सौंप देता है, जो उसे उस महिला को दे देता है। महिला पहले तो अपने स्केच को देखकर आश्चर्यचकित हो जाती है, फिर मुस्कुराते हुए स्केच को लेती है और स्केच आर्टिस्ट को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देने के लिए आगे बढ़ती है। महिला का रिएक्शन इतना प्यारा और दिल छू लेने वाला था कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
एयरपोर्ट पर विदेशी महिला का स्केच बनाते आर्टिस्ट के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- एक विदेशी की प्रतिक्रिया ने मेरा दिन बना दिया। वीडियो को अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं तो वहीं 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
Viral Video: पंखा साथ लेकर जनरल डिब्बे में चढ़ा शख्स, चार्जिंग पॉइंट पर लगाया प्लग, फिर हुआ कुछ ऐसा
Viral Video: पायलट बेटे की उड़ान में पहली बार मां बनीं पैसेंजर, दिल छू लेने वाला वाला वीडियो हुआ वायरल
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- वह बहुत प्यारी है, और आपकी ड्राइंग भी बहुत सुंदर है। दूसरे यूजर ने लिखा- काश कोई मेरी भी ऐसी ही तस्वीर बना दे, इससे मेरा दिन बन जाएगा।
Viral Video: बोरी की तरह कंधे पर मगरमच्छ को उठा थाने पहुंचा युवक, लोग बोले- ये है बिहारियों का देसी स्वैग