फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Kerala Landslide Video Massive Hill Collapse Caught on Camera in Malappuram Major Tragedy Averted

Viral: सड़क पर चल रहा था मरम्मत का काम, तभी भरभराकर गिर पड़ा पहाड़, वायरल हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Tue, 04 Aug 2026 11:00 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 04 Aug 2026 11:00 AM IST
सार

Video: केरल के मलप्पुरम में सड़क मरम्मत के दौरान अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढह गया। राहत की बात यह रही कि खतरे का आभास होते ही लोग सुरक्षित जगह पहुंच गए, जबकि पूरी घटना कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

विज्ञापन
Kerala Landslide Video Massive Hill Collapse Caught on Camera in Malappuram Major Tragedy Averted
पहाड़ी का बड़ा हिस्सा सड़क पर भरभराकर गिरा - फोटो : AI

विस्तार

केरल के मलप्पुरम जिले से लैंडस्लाइड का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कैसे कुछ ही पलों में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा तेज गर्जन के साथ टूटकर सड़क पर आ गिरता है। राहत की बात यह रही कि वहां मौजूद लोगों ने समय रहते खतरे को भांप लिया और सुरक्षित स्थान की ओर हट गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जानकारी की मानें तो यह घटना मलप्पुरम जिले के पनक्कड़ इलाके में परप्पनंगडी-नादुक्कानी स्टेट हाईवे पर हुई। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में इससे पहले भी लैंडस्लाइड हो चुका था, जिसकी वजह से सड़क का एक हिस्सा टूट गया था। इसी कारण सड़क की मरम्मत का काम चल रहा था और मौके पर राहत एवं रेस्क्यू टीम के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन


पहाड़ी का बड़ा हिस्सा सड़क पर भरभराकर गिरा
मरम्मत कार्य के दौरान अचानक पहाड़ी की ओर से तेज आवाज सुनाई दी। कुछ ही पलों में मिट्टी और चट्टानों का बड़ा हिस्सा तेजी से नीचे की ओर खिसकने लगा। देखते ही देखते पहाड़ी का बड़ा हिस्सा सड़क पर भरभराकर गिर पड़ा। कुछ सेकंड के भीतर पूरा इलाका धूल के घने गुबार से ढक गया और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान बचाने के लिए तेजी से भागते हैं लोग
घटना का पूरा सीन मौके पर मौजूद एक न्यूज चैनल के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पहाड़ी दरकने लगती है, वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए तेजी से भागते हैं। उनकी सतर्कता और फुर्ती की वजह से किसी बड़े जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई। हालांकि इस घटना की कवरेज कर रहे न्यूज चैनल के कैमरामैन लैंडस्लाइड की चपेट में आकर घायल हो गए। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर बाकी जानकारी सामने नहीं आई है।


पहाड़ी इलाके में बढ़ रहा लैंडस्लाइड का खतरा
उधर केरल के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी है। बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन और राहत एजेंसियों को ऐसे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया कि भारी बारिश के दौरान पहाड़ी इलाकों में जरा सी लापरवाही भी बड़े खतरे का कारण बन सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed