फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man is seen trying to plug fan into the train charging socket in general compartment viral video

Viral Video: पंखा साथ लेकर जनरल डिब्बे में चढ़ा शख्स, चार्जिंग पॉइंट पर लगाया प्लग, फिर हुआ कुछ ऐसा

Mon, 03 Aug 2026 09:33 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 03 Aug 2026 09:33 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन के जनरल डिब्बे में बैठे एक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स ट्रेन के चार्जिंग सॉकेट में टेबल फैन लगाने की कोशिश करता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Man is seen trying to plug fan into the train charging socket in general compartment viral video
ट्रेन के जनरल डिब्बे में पंखा लेकर चढ़ा शख्स - फोटो : @SaffronChargers

विस्तार

Indian Railway Charging Point Viral Video In Hindi: भारतीय रेल को देश की लाइफलाइन कहा जाता है, जो पूरे देश को एक-दूसरे से जोड़कर रखता है। सोशल मीडिया पर रेलवे से जुड़े ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जो यात्रियों की लापरवाही और सार्वजनिक संपत्ति के गलत इस्तेमाल पर सवाल खड़े करते हैं। हाल ही में ट्रेन के जनरल डिब्बे से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ट्रेन के चार्जिंग सॉकेट में टेबल फैन लगाने की कोशिश करता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


Viral Video: बोरी की तरह कंधे पर मगरमच्छ को उठा थाने पहुंचा युवक, लोग बोले- ये है बिहारियों का देसी स्वैग
विज्ञापन

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक यात्री अपने साथ स्टैंड फैन लेकर ट्रेन में सफर करता दिखाई देता है। इसके बाद वह ट्रेन के चार्जिंग सॉकेट में पंखे का प्लग लगाने की कोशिश करता है। बताया जा रहा है कि, यात्री जिस पंखे का इस्तेमाल करना चाहता था, वह 220 वोल्ट एसी पर चलने वाला घरेलू उपकरण था, जबकि ट्रेन का चार्जिंग पॉइंट ऐसे उपकरणों के लिए नहीं बनाया जाता। यही वजह है कि पंखा नहीं चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


स्टैंड फैन लेकर ट्रेन में सफर करते शख्स के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं तो वहीं सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में कई लोगों ने रेलवे के चार्जिंग पॉइंट के सही इस्तेमाल और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। .


Viral Video: पायलट बेटे की उड़ान में पहली बार मां बनीं पैसेंजर, दिल छू लेने वाला वाला वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: विशाल अजगर के ऊपर से गुजर गई गाड़ी, फिर सामने आया ऐसा दृश्य जिसने सबको हैरान कर दिया


बता दें कि, अगर कोई व्यक्ति ट्रेन के चार्जिंग पॉइंट में उसकी क्षमता से ज्यादा लोड वाला उपकरण लगाने की कोशिश करता है, तो सर्किट की सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय हो सकती है या फ्यूज ट्रिप हो सकता है। इससे संबंधित चार्जिंग पॉइंट कुछ समय के लिए बंद हो सकता है और उसी सॉकेट का इस्तेमाल करने वाले दूसरे यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है। यही वजह है कि रेलवे चार्जिंग पॉइंट का इस्तेमाल केवल उसके निर्धारित उद्देश्य के लिए करने की सलाह देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed