सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Dustbin Cooler Jugaad Video going Viral Kudedan se bnaya cooler

Desi Jugaad: कूड़ेदान से निकलने लगी ठंडी हवा, जुगाड़ का लेवल देख नहीं होगा यकीन

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Mon, 01 Jun 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Dustbin Cooler: इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें एक शख्स ने ऐसा कूलर तैयार किया है, जिसकी बॉडी किसी महंगे मटेरियल से नहीं, बल्कि एक साधारण कूड़ेदान से बनाई गई है। 

Dustbin Cooler Jugaad Video going Viral Kudedan se bnaya cooler
देसी जुगाड़ वीडियो - फोटो : X/@RealTofanOjha
विज्ञापन

विस्तार

Desi Jugaad Video: भारत में अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा होती है, तो वह है जुगाड़। यहां लोग सीमित संसाधनों में भी ऐसे-ऐसे आइडिया निकाल लेते हैं, जो बड़े-बड़े इंजीनियरों को भी सोचने पर मजबूर कर दें। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे देसी जुगाड़ के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर कभी हंसी आती है तो कभी दिमाग चकरा जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही अनोखा जुगाड़ इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और इंप्रेस भी।



इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें एक शख्स ने ऐसा कूलर तैयार किया है, जिसकी बॉडी किसी महंगे मटेरियल से नहीं, बल्कि एक साधारण कूड़ेदान से बनाई गई है। जी हां, आपने सही सुना डस्टबीन से बना कूलर! वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हरे रंग के प्लास्टिक कूड़ेदान को बड़े ही क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शख्स ने कूड़ेदान के आगे और पीछे के हिस्से को काटकर उसमें जरूरी बदलाव किए हैं। सामने की तरफ एक छोटा पंखा फिट किया गया है, जो हवा को बाहर की ओर फेंकता है। वहीं पीछे की तरफ कूलर में इस्तेमाल होने वाली घास (कूलिंग पैड) और जाली लगाई गई है, जिससे पानी की मदद से हवा ठंडी हो जाती है। इस तरह यह साधारण डस्टबीन एक देसी कूलर में बदल गया, जो कम खर्च में ठंडी हवा देने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos


देखें वीडियो
 

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन दिया गया है, “अब डस्टबीन में कचरा नहीं, ठंडी हवा निकलेगी।” वीडियो को अब तक हजारों-लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने इस जुगाड़ की खूब तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा कि कम पैसों में इतना शानदार कूलर बनाना वाकई काबिले-तारीफ है। दूसरे ने इसे ‘डस्टबीन कूलर’ का नाम देते हुए इसे नया इनोवेशन बताया। वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि आज के AI के दौर में भी जुगाड़ ही असली हुनर है।

Interesting Facts: ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों होता है ‘X’? जानिए इसका पूरा साइंस और सेफ्टी कनेक्शन
Viral: कछुओं ने झील में लगाई 'गोल मेज बैठक', अद्भुत नजारे को देख आप भी रह जाएंगे हैरान
Cartoons: आखिर बच्चों को कार्टून ही क्यों पसंद आते हैं? जानिए इसके पीछे का विज्ञान
Monsoon: भारत में मानसून की पहली दस्तक किस राज्य में होती है? जानिए देश में मानसून का एंट्री पॉइंट
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed