Why Children Love Cartoons: कभी गौर किया है कि जैसे ही टीवी पर कार्टून शुरू होता है, बच्चे अचानक से पूरी दुनिया भूलकर उसी में खो जाते हैं? घंटों तक स्क्रीन से नजरें नहीं हटतीं, लेकिन वही बच्चा किसी फिल्म या स्पोर्ट्स में उतनी दिलचस्पी नहीं दिखाता। यह बात बेहद आम है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इसके पीछे की वजह क्या है। यह सिर्फ आदत नहीं, बल्कि इसके पीछे बच्चों के दिमाग से जुड़ा एक खास विज्ञान काम करता है।
Cartoons: आखिर बच्चों को कार्टून ही क्यों पसंद आते हैं? जानिए इसके पीछे का विज्ञान
Why Children Love Cartoons: स्क्रीन पर कार्टून शुरू होता है, बच्चे पूरी दुनिया भूलकर उसी में खो जाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इसके पीछे की वजह क्या है? यह सिर्फ आदत नहीं, बल्कि इसके पीछे बच्चों के दिमाग से जुड़ा एक खास विज्ञान काम करता है, आइए इसे समझते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमकीले रंग और तेज रफ्तार का जादू
बच्चों का दिमाग स्वाभाविक रूप से नई और ज्यादा उत्तेजित करने वाली चीजों की ओर खिंचता है। कार्टून में इस्तेमाल होने वाले चमकीले रंग, तेज गति से बदलते सीन और ऊंची आवाजें, असल जिंदगी की तुलना में ज्यादा आकर्षक लगती हैं। यही वजह है कि कार्टून उनका ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लेते हैं।
भावनाओं को समझने का आसान तरीका
कार्टून बच्चों के लिए भावनाओं को समझने का एक सुरक्षित माध्यम बनते हैं। जब स्क्रीन पर कोई किरदार हंसता, डरता या गुस्सा करता है, तो बच्चा भी उन भावनाओं को महसूस करता है और धीरे-धीरे उन्हें पहचानना सीखता है। इस तरह कार्टून उनके भावनात्मक विकास में भी मदद करते हैं।
कल्पना और हकीकत की दुनिया का संगम
छोटी उम्र के बच्चों के लिए कल्पना और वास्तविकता के बीच फर्क करना आसान नहीं होता। जादू, बोलने वाले जानवर या उड़ते हुए किरदार उन्हें सच जैसे लगते हैं। कार्टून उनकी इसी कल्पना को आकार देते हैं और उन्हें एक ऐसी दुनिया में ले जाते हैं, जहां सब कुछ संभव है।
आजादी का एहसास भी करता है आकर्षित
असल जिंदगी में बच्चों की दिनचर्या बड़े तय करते हैं, लेकिन कार्टून की दुनिया अलग होती है। यहां किरदार नियमों से परे जाकर अपनी मर्जी से सब कुछ करते हैं—चाहे वो उड़ना हो, गिरकर फिर से खड़ा होना हो या असंभव काम कर दिखाना। यही बेफिक्री और आजादी बच्चों को सबसे ज्यादा लुभाती है। यही कारण है कि कार्टून सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि बच्चों के दिमाग और भावनाओं को प्रभावित करने वाला एक खास माध्यम बन जाते हैं।
Sargasso Sea: दुनिया का इकलौता बिना किनारों वाला समंदर, रहस्यमयी सागर जहां खो जाते थे जहाज
Laos Cave Rescue Operation: सोने की तलाश में सैकड़ों फीट गहरी गुफा में फंसे 7 लोग, अब रेस्क्यू करना भी मुश्किल
Most Poisonous Bird: ये है दुनिया का सबसे विषैला पक्षी, काले-नारंगी रंग में छिपा है खतरनाक जहर