सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral video child lying on reticulated python snake shocking video social media trending news

Viral Video: खिलौना समझकर अजगर पर लेटी रही बच्ची, मां-बाप बनाते रहे वीडियो, देखकर कांप जाएगी रूह

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 31 May 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस एक बच्ची विशाल अजगर के ऊपर लेटे हुई है और मां-बाप वीडियो बना रहे हैं। 

viral video child lying on reticulated python snake shocking video social media trending news
खिलौना समझकर अजगर पर लेटी रही बच्ची, मां-बाप बनाते रहे वीडियो - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रही है। यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इसे देखने के बाद भी आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो में एक छोटी बच्ची अजगर के ऊपर आराम से लेटी है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि बच्ची बिल्कुल डर नहीं रही है, तो वहीं उसके आसपास मौजूद लोग वीडियो बनाने में लगे हैं।



बच्ची ने अजगर को बनाया खिलौना

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक विशाल अजगर जमीन पर पड़ा है। तभी एक शख्स विशाल सांप को उठागर को बच्ची के ऊपर रख देता है। इसके बाद बच्ची भी नहीं डरती है और अजगर पर लेट जाती है। देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई पालतू जानवर हो। लेकिन सच्चाई यह है कि अजगर दुनिया के सबसे बड़े और ताकतवर सांपों में से एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी वन्यजीव इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर माइक हॉल्हटन ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। माइक को रियल टार्जन के नाम से भी जाना जाता है। वह आए दिन खतरनाक जानवरों के साथ वीडियो शेयर करते हैं। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos


View this post on Instagram

A post shared by Mike Holston (@therealtarzann)




El Nino: गर्मी तोड़ेगी सभी रिकॉर्ड, मानसून होगा कमजोर, भारत समेत पूरी दुनिया को प्रभावित करेगा अल नीनो

वीडियो देखकर लोगों ने जताई नाराजगी

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग आलोचना कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि कुछ रील वायरल होने और कुछ लाइक्स के लिए बच्चों की सुरक्षा को अनदेखा करते हैं और उनके जीवन को खतरे में डाल देते हैं। एक शख्स ने कहा कि अगर अचानक अगर गुस्सा होकर बच्ची पर हमला कर देता, तो क्या होता? कई लोगों ने अपील की है कि कुछ लाइक्स के लिए माता-पिता को बच्चों के जीवन को खतरे में नहीं डालना चाहिए। 

Blue Moon 2026: आसमान में चांद हो जाएगा नीला! जानिए आखिर क्या है ब्लू मून और भारत में कब दिखेगा

बेहत खतरनाक होता है यह अजगर 

वीडियो में नजर आ रहा सांप रेटिकुलेटेड पायथन यानी जालीदार अजगर है। इसकी गिनती दुनिया के सबसे लंबे सांपों में होती है। यह आमतौर पर 20 से 22 फीट तक लंबा हो सकता है। कुछ मामलों में यह 30 फीट तक लंबा हो सकता है। यह बेहद खतरनाक और ताकतवर होता है। यह अपने मजबूत शरीर से शिकार को कसकर जकड़ लेता है। शिकार सांस नहीं ले पाता है, तो निगल जाता है। रेटिकुलेटेड पायथन मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में पाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed