सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Railway Staff Captured Drinking Alcohol In 3ac Indian Railway Responds On Incident

Train Video: ट्रेन की थर्ड एसी में शराब की बोतल के साथ दिखे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 31 May 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Train Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ट्रेन के थर्ड एसी कोच में शराबी की बोतल के साथ कर्मचारी दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे भी हरकत में आ गया है। 

Railway Staff Captured Drinking Alcohol In 3ac Indian Railway Responds On Incident
ट्रेन की थर्ड एसी में शराब की बोतल के साथ दिखे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे  - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

Train Viral Video: सोशल मीडिया ट्रेन की थर्ड एसी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें शराब पीते हुए रील बनवा रहे रेलवे स्टाफ और बिना आईडी कार्ड के कुछ लोग दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे भी हैरान हैं। रेलवे की तरफ से पोस्ट पर मामला की पूरी जानकारी मांगी गई, ताकि कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। 



ट्रेन के थ्री एसी कोच में कोई केबिन नहीं होता है और यह एक खुली हुई जगह होती है। इसमें आमने-सामने 6 यात्री बैठते हैं। इसके अलावा साइड की भी सोट होती है। ऐसे अगर रेलवे कर्मचारी कोच में शराब पीते हुए अपना वीडियो बनवाता है और सोशल मीडिया पर शेयर करता है, तो यह हैरान करने वाली घटना है। इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। इसके रेलवे हरकत में आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के एसी थ्री कोच में शराब पीने का वीडियो कहां का है? कब का है? किसने कैमरे में रिकॉर्ड किया है? रेलवे ने वीडियो पोस्ट करने वाले शख्स से यह सभी जानकारी मांगी। वीडियो शेयर करने वाले का कहना है कि रेलवे को चेहरा देखकर पहचान करनी चाहिए। वीडियो में आवाज नहीं आती है, लेकिन तीन लोग बैठकर अपना वीडियो बना रहे हैं और टेबर आगे शराब की बोतलें रखी है और एक पानी की बोतल रखी है। लोगों का कहना है कि एक क्या कोई सिर्फ वीडियो बनवाने के लिए शराब की बोतल ला सकता है क्या? 
विज्ञापन
Trending Videos




El Nino: गर्मी तोड़ेगी सभी रिकॉर्ड, मानसून होगा कमजोर, भारत समेत पूरी दुनिया को प्रभावित करेगा अल नीनो

वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने रेल मंत्रालय और रेलवे सेवा को टैग किया है और पूछा है कि क्या ट्रेनों के अंदर शराब पीना कानूनी है? और ऐसा लगता है कि ये लोग सचमुच रेलवे कर्मचारी हैं। बता दें कि रेलवे एक्ट 1989 के सेक्शन 145 के तहत , ट्रेन में शराब पीना या हंगामा करना नियमों के खिलाफ है। ऐसा करने पर ट्रेन से उतारकर जुर्माना भी लगाया जा सकता है और जेल भी हो सकती है। टिकट और पास को जब्त किया जा सकता है। यह एक दंडनीय अपराध है। 

Viral Video: खिलौना समझकर अजगर पर लेटी रही बच्ची, मां-बाप बनाते रहे वीडियो, देखकर कांप जाएगी रूह

वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे भी एक्शन में आ गया है। मामले में कार्रवाई के लिए @RailwaySeva ने यूजर से पीएनआर और मोबाइल नंबर कमेंट सेक्शन में मांगा है। अभी तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed