सब्सक्राइब करें

Blue Moon 2026: आसमान में चांद हो जाएगा नीला! जानिए आखिर क्या है ब्लू मून और भारत में कब दिखेगा

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 31 May 2026 01:40 PM IST
सार

Blue Moon 2026: आज की शाम आसमान में एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। इस घटना को ब्लू मून कहा जाता है, तो दो से तीन साल में एक बार घटती है। आइए जानते हैं आखिर ब्लू मून क्या होता है?

विज्ञापन
Blue Moon 2026 Rare Lunar Event Visible On May 31 Where And When To Watch What is the Blue Moon
आसमान में चांद हो जाएगा नीला! जानिए आखिर क्या है ब्लू मून और भारत में कब दिखेगा - फोटो : AI

Blue Moon: 31 मई 2026 (रविवार) की शाम को आसमान में एक बेहद खास और दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। इस खगोलीय घटना को ब्लू मून कहा जाता है, कुछ वर्षों में एक बार होती है। साल अगस्त 2023 के बाद यह पहला ब्लू मून नजर आएगा। ब्लू मून का मतलब ऐसा नहीं है कि चांद का रंग नीला दिखाई देगा। आइए जानते हैं ब्लू मून से जुड़ी खास बातें। 

क्या है ब्लू मून? 

लोगों को लगता है कि ब्लू मून का मतलब है कि चांद नीला नजर आएगा, लेकिन यह सिर्फ एक खगोलीय घटना है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, जब एक ही कैलेंडर महीने में दो पूर्णिमा पड़ती हैं, तो दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है।
 
Blue Moon 2026 Rare Lunar Event Visible On May 31 Where And When To Watch What is the Blue Moon
आसमान में चांद हो जाएगा नीला! जानिए आखिर क्या है ब्लू मून और भारत में कब दिखेगा - फोटो : AI

चंद्रमा करीब 29.5 दिनों में पृथ्वी की परिक्रमा पूरी करता है। यह अधिकतर महीनों की अवधि से थोड़ा कम है। इसकी वजह से कभी-कभी ऐसा होता है कि महीने की शुरुआत में एक पूर्णिमा पड़ जाती है और दूसरी महीने के अंतिम में। यह घटना हर 2 से 3 साल में एक बार घटती है।  मई 2026 में 1 मई और 31 मई को दो पूर्णिमा पड़ी हैं। इसके कारण दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है।
 
Trending Videos
Blue Moon 2026 Rare Lunar Event Visible On May 31 Where And When To Watch What is the Blue Moon
आसमान में चांद हो जाएगा नीला! जानिए आखिर क्या है ब्लू मून और भारत में कब दिखेगा - फोटो : AI

क्यों लाल और बड़ा दिखेगा आज का चांद? 

रविवार को दिखने वाला चांद का रंग आपको नारंगी या हल्का लाल नजर आ सकता है। इसक पीछे वैज्ञानिक वजह है। चांद जब क्षितिज के करीब होता है, तो उसकी रोशनी को धरती तक पहुंचने के लिए पृथ्वी के वायुमंडल की एक मोटी परत से गुजरना पड़ता है। इस दौरान नीले रंग की छोटी तरंगें फैस जाती हैं और सिर्फ लाल और नारंगी रंग की लंबी तरंगे हमारी आंखों तक पहुंच पाती हैं। 

Viral Story: लाखों की नौकरी छोड़ महिला चला रही ऑटो, आईटी इंडस्ट्री में थी मैनेजर, कहानी जानकर करेंगे तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Blue Moon 2026 Rare Lunar Event Visible On May 31 Where And When To Watch What is the Blue Moon
आसमान में चांद हो जाएगा नीला! जानिए आखिर क्या है ब्लू मून और भारत में कब दिखेगा - फोटो : Adobe Stock

चांद का बहुत विशान आना सच में एक ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों का धोखा है। जब चांद पेड़ों, पहाड़ों और इमारतों के पास होता है, तो हमारा दिमाग संदर्भ की वजह से उसे विशाल समझता है। वास्तव में इसके आकार में कोई भौतिक बदलाव नहीं आता है। 

Kedarnath Dham: क्यों महिला ने कहा मत आना केदारनाथ धाम? अनुभव बताते हुए रोने लगी बाबा भोले की भक्त

विज्ञापन
Blue Moon 2026 Rare Lunar Event Visible On May 31 Where And When To Watch What is the Blue Moon
आसमान में चांद हो जाएगा नीला! जानिए आखिर क्या है ब्लू मून और भारत में कब दिखेगा - फोटो : Adobe Stock

भारत में कब दिखेगा?

भारत में शाम को सूर्यास्त के बाद, कीरब 6:30 बजे से 7:30 बजे के बीच चांद को दक्षिण-पूर्वी आकाश में देखने पर सबसे अच्छा नजारा दिखेगा। इस अद्भुत नजारे को आप खुली आंखों से घर की छत या खुले स्थान से आप देख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed