सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Foreign vlogger was shocked to hear the price of masala dosa in pakistan karachi viral video

Viral Video: पाकिस्तान में मसाला डोसा की कीमत सुन, विदेशी व्लॉगर के उड़े होश, देखें वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 17 Jun 2026 02:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से एक विदेशी व्लॉगर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़कों पर घूमते हुए वहां के स्ट्रीट फूड को कैमरे में कैप्चर कर रहा था, कि तभी मसाला डोसा और पाव भाजी की कीमत देख विदेशी व्लॉगर के होश उड़ गए। 

Foreign vlogger was shocked to hear the price of masala dosa in pakistan karachi viral video
पाकिस्तान में मसाला डोसा की कीमत - फोटो : Adobe stock/iamkarlrock
विज्ञापन

विस्तार

 Masala Dosa Price In Pakistan Viral Video: विदेशों से घूमने आए कई टूरिस्ट दूसरे देशों की संस्कृति, खान-पान, बाजारों और वहां की रोजमर्रा की जिंदगी को अपने कैमरे में कैद करते नजर आते हैं। कई बार तो वो वहां के स्ट्रीट फूड और उनकी कीमतों की तुलना भारत और दूसरे देशों से भी करते दिख जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक विदेशी व्लॉगर सड़कों पर घूमते हुए वहां के स्ट्रीट फूड को कैमरे में कैप्चर कर रहा था, कि तभी अचानक उसे वहां मसाला डोसा और पाव भाजी का स्टॉल दिखाई दिया। जिसमें उनकी कीमत देखते ही विदेशी व्लॉगर के होश उड़ गए। 



Viral Video: माइकल जैक्सन के स्टाइल में साड़ी पहन मूनवॉक कर छा गई बिहार की बेटी, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक विदेशी व्लॉगर पाकिस्तान के कराची में घूमते हुए वहां के स्ट्रीट फूड और सड़क किनारे लगने वाले फूड कियोस्क पर मिलने वाले खाने की वीडियो बना रहा था। इसी दौरान उसे एक ऐसा स्टॉल दिखाई दिया, जहां भारतीय खाना मिल रहा था। पाकिस्तान में भारतीय खाना वह भी साउथ इंडियन फूड देखकर शख्स हैरान रह गया और वह तुरंत वहां पहुंचा और दिखाने लगा कि यहां डोसा, वडा पाव और पाव भाजी मिल रहे हैं। इसके बाद उसने मेन्यू की तरफ देखते हुए डोसा और पाव भाजी की कीमत देख ऐसा मुंह बनाया, जो देखने लायक था।

विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karl Rock (@iamkarlrock)


पाकिस्तान में एक मसाला डोसा की कीमत 800 रुपये 

विदेशी शख्स ने दिखाया कि वहां एक मसाला डोसा 800 पाकिस्तानी रुपये का आ रहा है, यानी भारत में इसकी कीमत 250 रुपये के करीब हुई। पाव भाजी भी इतने ही कीमत की थी। जबकि भारत में एक मसाला डोसा की कीमत 80 रुपये से शुरू हो जाती है। 

Viral Video: लड़के ने दोस्तों के सामने मजाक-मजाक में खा ली नागा मिर्ची, फिर जो हुआ उड़ा देगा आपके होश

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में सीआईएसएफ जवान की वर्दी के प्रति बच्चे का सम्मान, वीडियो हुआ वायरल


पाकिस्तानी लोग नाश्ते में डोसा और इडली खाते हैं

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अब तक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। तो वहीं लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- मेरी इंस्टाग्राम पर एक पाकिस्तानी लड़की से मुलाकात हुई और यह जानकर मुझे आश्चर्य हुआ कि पाकिस्तानी लोग नाश्ते में डोसा और इडली खाते हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- भाई यहां मसाला डोसा 80 रुपये का मिलता है। इस पर व्लॉगर ने रिप्लाई भी किया है कि यह कराची का एक रिहायशी इलाका है और यहां डोसा एक 
फैंसी फूड है। इस वजह से इसकी कीमत इतनी ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed