Train Video: ट्रेन के टॉयलेट में घुसकर किया बंद, यात्री ने खटकटाया तो भड़क गया, पूछा- इस्तेमाल करना है क्या?
Indian Railways: सोशल मीडिया पर एक ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि जनरल कोच के यात्रियों ने स्लीपर कोच में चढ़कर बाथरूम पर कब्जा कर लिया है। जब एक यात्री उनसे इसे लेकर सवाल पूछता है, तो वो भड़क जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Railways: ट्रेन में यात्रा के दौरान हर कोई चाहता की सीट मिल जाए। लंबी दूरी की यात्रा में बिना सीट के यात्रा करना मुश्किल होता है। कभी-कभी ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें देखने को मिलता है कि लोग बाथरूम पर भी कब्जा कर लेते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें आप देख सकते हैं कि बाथरूम को कुछ लोगों ने अंदर से बंद कर लिया है।
यह पूरा मामला संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12566) का है। इसमें एक शख्स एक यात्री का वीडियो बनाता है, तो भड़क जाता है और लड़ने के लिए तैयार हो जाता है। यात्री ने अपना कैमरे ऑन किए हुए टॉयलेट में बैठे दो बंदों को रिकॉर्ड करते हुए उनसे पूछता है कि कैसे बंदा बाथरूम जाएगा। तब दोनों भड़क जाते हैं और चिल्लाने लगते हैं। उससे पूछते हैं कि तुम्हें जाना है अंदर, तुम्हें इस्तेमाल करना है। इस पर वो अपना कैमरा लेकर बाहर चला आता है और बताता है कि सभी सारे जनरल कोच वाले स्लीपर में घुसकर बैठे हैं। इसे निकलने के लिए बोला, तो बहस कर रहे हैं।
रास्ता और बाथरूम का गेट दोनों बंद
इस पूरे मामलो को यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि मेरे आरक्षित कोच के बाथरूम में कई अनधिकृत/जनरल यात्री बैठे हुए हैं। टॉयलेट यूज नहीं हो पा रहा। उन्हें बाहर जाने के लिए कहने पर अभ्रदता कर रहे हैं और धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। कोच का रास्ता भी बंद है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। RPF/TTE को भेजकर कार्रवाई करें, शौचालय खाली कराएं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
मेरे आरक्षित कोच के शौचालय के अंदर कई अनधिकृत/जनरल यात्री बैठे हुए हैं। शौचालय का उपयोग नहीं हो रहा। उन्हें बाहर निकलने के लिए कहने पर वे अभद्र व्यवहार कर रहे हैं और धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। कोच का रास्ता भी बाधित है, जिससे यात्रियों को गंभीर परेशानी हो रही है। कृपया तत्काल… pic.twitter.com/etqC7zSdfD
— Sarfaraz Zain (@SarfarazZain01) June 16, 2026
Viral Video: पाकिस्तान में मसाला डोसा की कीमत सुन, विदेशी व्लॉगर के उड़े होश, देखें वीडियो
रेलवे ने क्या कहा?
यात्री की शियायत दर्ज करके रेलवे ने DRM प्रयागराज को मामला देखने के लिए कहा है, जिन्होंने आरपीएफ को टैग किया है। आरपीएफ ने कानपुर आरपीएफ और सीनियस डीसीएम प्रयागराज को टैग किया। लेकिन यात्री की समस्या का समाधना हो पाया या नहीं, इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन यात्री ने जिन परिस्थितियों का सामना किया, अब वो वायरल हो गया है।
Viral Video: माइकल जैक्सन के स्टाइल में साड़ी पहन मूनवॉक कर छा गई बिहार की बेटी, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
सोशल मीडिया पर लोगों ने यात्री को शिकायत करता देख सलाह दी है कि को टीटीई को बुलाए। लोगों का कहना है कि रेलवे में शिकायत दर्ज करने से पहले टीटीई ही मामले को ठीक कर सकता है। कुछ लोगों ने बाथरूम में यात्रा कर रहे यात्रियों की मानसिक स्थिति पर सवाल खड़ा किया है।