सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Four Moons light up St. Petersburg sky in rare optical spectacle that left Russia staring up

Russia Four Moons: रूस में हुई दुर्लभ घटना, पहली बार आसमान में एक साथ दिखे 4 चांद, हैरत में पड़े वैज्ञानिक

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 03 Feb 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Russia Four Moons: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक अद्भुत घटना घटी है, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। दरअसल, सेंट पीटर्सबर्ग में एक साथ चांर चांद दिखाई दिए। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों एक साथ चार चांद देखे गए? 

 

Four Moons light up St. Petersburg sky in rare optical spectacle that left Russia staring up
रूस में हुई दुर्लभ घटना, पहली बार आसमान में एक साथ दिखे 4 चांद - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Russia Four Moons: आपने कई ऐसी कहावत सुनी होंगी जिनमें 4 चांद होने की बात कही जाती है। लेकिन यह सच में देखने को मिला है। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग के आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना घटी है, जिसने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। पहली बार हकीकत में एक साथ 4 चांद नजर आए। रूस के प्रसिद्ध शहर सेंट पीटर्सबर्ग के लोगों ने इस अद्भुत और दुर्लभ प्राकृतिक दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Trending Videos


क्यों और कैसे नजर आए एक साथ 4 चांद?

आसमान में चार चांद देखते ही सेंट पीटरबर्ग के लोग हैरान हो गए। सभी अपने-अपने कैमरे में इस दुर्लभ नजारे को कैद करने लगे। रूस की मीडिया ने इसका वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक साथ चार चांद देखे जा सकते हैं। इस अद्भुत घटना से पूरी दुनिया में हलचल मच गई। लोगों के मन में सवाल खड़ हो गया कि आखिर एक साथ चार चांद कैसे दिख सकते हैं और इसकी क्या वजह है?
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने क्या कहा? 

खगोलीय वैज्ञानिकों का कहना है कि यह आश्चर्यजनक घटना है। उन्होंने कहा कि यह एक ऑप्टिकल भ्रम थी। इसे पैरासेलेने कहा जाता है। यह घटना तब घटती है, जब चंद्रमा की रोशनी ठंडी हवा में मौजूद बर्फ के क्रिस्टल से टकराती है और अपवर्तित हो जाती है। सेंट पीटर्सबर्ग की ठंडी और ठोस हवा होती है, जिसमें उच्च ऊंचाई पर सिरस बादलों (cirrus clouds) में छह कोणीय बर्फ के क्रिस्टल निलंबित रहते हैं।

Viral Video: अगर कुत्ते हमला करें तो सिर्फ करें ये काम..., डॉग एक्सपर्ट का वीडियो हो रहा वायरल



यह क्रिस्टल छोटे-छोटे प्रिज्म की तरह काम करते हैं और चंद्रमा की रोशनी को करीब 22 डिग्री के कोण पर मोड़ देते हैं। परिणामस्वरूप, असली चंद्रमा के दोनों तरफ चमकीले धब्बे या 'मॉक मून' (नकली चंद्रमा) बन जाते हैं। इन्हें मून डॉग भी कहा जाता है। आमतौर पर पैरासेलेने में दो ऐसे नकली चंद्रमा नजर आते हैं, लेकिन सेंट पीटर्सबर्ग में विशेष परिस्थितियों की वजह से कई पैरासेलेने एक साथ दिखाई दिए। इससे लगा किआकाश में चार चंद्रमा चमक रहे हैं।

Science News: आसमान में होंगी अद्भुत घटनाएं, ग्रहों की परेड से लेकर सूर्य ग्रहण तक, क्या भारत में आएगा नजर?

सेंट पीटर्सबर्ग में माइनस 20 डिग्री तापमान

सेंट पीटर्सबर्ग में -20 डिग्री सेल्सियस तापमान है। अत्यधिक ठंडी जलवायु ने बर्फ के क्रिस्टलों को बेहतर ढंग से बनने में मदद की। इसके कारण यह दृश्य और स्पष्ट और प्रभावशाली हो गया। खगोलिया वैज्ञानिकों का कहना है कि यह घटना तब और खास हो जाती है, जब चंद्रमा काफी चमकीला हो, जैसे पूर्णिमा या उसके आसपास का समय होने पर होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed