Unique Village in India: आधुनिक दौर में भी भारत की बड़ी आबादी गांवों में निवास करती है। इसके बार ही कहा जाता है कि भारत गांवों का देश है। गांवों में कई ऐसी कहानियां सुनने को मिलती हैं, जो हैरान करने वाली होती हैं। हर गांव की अपनी एक मान्यता और संस्कृति होती है। एक ऐसा ही गांव राजस्थान में स्थित है। यह एक खास बात के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है।
Unique Village in India: क्यों भारत के इस गांव में दो मंजिला घर बनवाने से डरते हैं लोग? जानिए क्या है रहस्य
Unique Village in India: राजस्थान में एक ऐसा गांव हैं, जहां पर लोग दो मंजिला घर बनवाने से डरते हैं। बताया जाता है कि इस गांव को 700 साल पहले श्राप मिला था, जिसके कारण लोग दो मंजिला घर बनवाने से डरते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों मिला था श्राप?
मान्यता है कि इस गांव को 700 साल पहले एक ऐसा श्राप मिला था। इससे पूरे गांव वालों का जीवन ही बदल गया। आज भी इस गांव में किसी की भी दो मंजिला घर बनवाने की हिम्मत नहीं होती। कहानी के मुताबिक, 700 साल पहले इस गांव में भेमिया नाम का एक व्यक्ति रहता था। एक दिन उसे पता चला कि गांव में चोर आ गए हैं।
चोर गांव वालों के पशुओं को चुरा कर ले जाने लगे। चोरों को पशु चुराते देख भेमिया अकेले ही उनसे लड़ गया। चोरों ने उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और वो लहूलुहान हो गया। भेमिया चोरों से बचने के लिए अपने ससुराल पहुंच गया और घर की दूसरी मंजिल पर छिप गया। चोरों ने उसका पीछा किया और उसे वहां से भी पकड़ लिया।
Video: बदमाशों ने किया स्लीपर कोच का ऐसा हाल, वीडियो देख लोगों को खौला खून, बोले- ऐसे लोगों को भेजो जेल
Viral Video: बच्चे ने जुगाड़ से साइकिल को बना दिया बुलेट बाइक, वीडियो देख घूम जाएगा आपका दिमाग
इसके बाद भेमिया का मंदिर बनाया गया और आज तक किसी ने भी अपने घर को दो मंजिला नहीं बनवाया है। हालांकि, इस बात का कोई प्रामाणिक सबूत नहीं है। मगर, गांव में दो मंजिला घर न होना इस बात का संकेत है कि लोगों में इस घटना का डर और आस्था दोनों है।