सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   galgotias university two girls fight over best friends boyfriend crush video goes viral

Video: बॉयफ्रेंड को लेकर भिड़ी पापा की परियां, एक दूसरे के नोचे बाल, इंटरनेट पर वीडियो हुआ वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Mon, 30 Mar 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो लड़कियां आपस में लड़ रही हैं और एक दूसरे बाल नोच रही हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

galgotias university two girls fight over best friends boyfriend crush video goes viral
बॉयफ्रेंड को लेकर भिड़ी पापा की परियां, एक दूसरे के नोचे बाल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

Galgotias University Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नोएडा की बड़ी प्राइवेट यूनिवर्सिटी का है। यहां पर यूनिवर्सिटी कैंपस में दो लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हो रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Trending Videos


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां आपस में बुरी तरह लड़ रही हैं। लड़कियों के बीच मारपीट देखकर लोग हैरान हैं। बताया जा रहा है दोनों लड़कियां बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ रही हैं, जिसके कारण सोशल मीडिया पर इस वीडियो की चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में बताया गया है कि दोनों लड़कियां काफी अच्छी दोस्त थीं, लेकिन एक लड़की को अपनी ही दोस्त के बॉयफ्रेंड से प्यार हो गया है। इसके बाद दोनों में लड़ाई शुरू हो गई। वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 

Viral Video: बच्ची ने क्यूट अंदाज में शख्स को दी हेलमेट पहनने की सलाह, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो पर कैप्शन लिखा है, नोएडा के गलगोटिया विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली दो सहेलियों के बीच तब मारपीट शुरू हो जाती है जब एक लड़की को अपनी सहेली के बॉयफ्रेंड पर क्रश हो जाता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 

Weird News: ऑस्ट्रेलिया में खून की तरह लाल हो गया आसमान, दिखा भयानक नजारा, लोग बोले- आने वाली है कयामत

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों लड़कियां यूनिवर्सिटी कैंपस में सीढ़ियों के पास खड़ी हैं और अचानक दोनों में मारपीट शुरू हो जाती है। दोनों के एक दूसरे के बाल खींच रही हैं। आसपास कई छात्र-छात्राएं मौजूद हैं, लेकिन कोई उन्हें रोक नहीं रहा है, बल्कि खड़ा होकर वीडियो बना रहे हैं। बाद एक लड़का और लड़की दोनों को एक दूसरे से दूर करते हुए दिख रहे हैं। 

डिसक्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है। बताया जा रहा है कि यह मामला गलगोटिया विश्वविद्यालय का है। हालांकि, amarujala.com घटना और जगह की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed