{"_id":"5f34d7a28ebc3e3cbf1fff1f","slug":"interesting-and-surprising-facts-about-israel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस्रायल के बारे में वो रोचक तथ्य, जो शायद ही जानते होंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस्रायल के बारे में वो रोचक तथ्य, जो शायद ही जानते होंगे आप
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:33 AM IST
दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है इस्रायल। एक ऐसा देश, जिसके बारे में कहा जाता है कि दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस भी उससे डरता है। वही आईएसआईएस, जिसने अमेरिका जैसे ताकतवर और बड़े देश को धमकी दे रखी है। वैसे तो इस्रायल चारों तरफ से दुश्मन देशों से घिरा हुआ है, लेकिन उसे इस बात की कोई परवाह नहीं, क्योंकि वो अपनी हिफाजत करना और दुश्मनों को खत्म करना बखूबी जानता है। आइए जानते हैं इस देश के बारे में कुछ ऐसी रोचक बातें, जो शायद ही आप जानते होंगे।
Trending Videos
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस्रायल का क्षेत्रफल इतना है कि अगर तीन इस्रायल भी मिल जाएं तो भी वो राजस्थान के क्षेत्रफल के बराबर नहीं हो सकते। इतना ही नहीं, यहां की कुल जनसंख्या तो राजस्थान की जनसंख्या से कई गुना कम है। इस्रायल की कुल जनसंख्या 92 लाख के आसपास है जबकि राजस्थान की जनसंख्या साढ़े छह लाख के ऊपर है। कहते हैं कि इस्रायल इतना छोटा देश है कि आप पैदल ही पूर्व से पश्चिम सिर्फ दो घंटे में जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस्रायल एक ऐसा देश है, जहां जन्मे किसी भी देश के बच्चे को तुरंत ही नागरिकता मिल जाती है और अगर इस्रायल के किसी नागरिक का बच्चा दूसरे देश में पैदा होता है, तो भी उसे इस्रायल की नागरिकता मिल ही जाती है। वह जब चाहे तब अपने देश यानी इस्रायल में आकर रह सकता है।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वैसे तो इस्रायल एक बेहद ही छोटा देश है, लेकिन उसके पास एंटी बैलेस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी है। इसका फायदा ये है कि इस्रायल अपनी तरफ आते किसी भी मिसाइल को रास्ते में ही मार कर गिरा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
अल्बर्ट आइंस्टीन
- फोटो : Social media
ये तो आप जानते ही होंगे कि महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन एक यहूदी थे, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस्रायल ने उन्हें अपने देश का राष्ट्रपति बनने की सिफारिश की थी। जी हां, साल 1952 में ऐसा हुआ था। हालांकि अल्बर्ट आइंस्टीन ने उस पेशकश को ठुकरा दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।