फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्लोवाकिया: एक ऐसा अजीब देश, जिसकी रोचक बातें आपको कर देंगी हैरान

Sun, 19 Apr 2020 05:56 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 19 Apr 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Interesting Facts About Slovakia a landlocked country in Europe
स्लोवाकिया - फोटो : Pixabay

स्लोवाकिया यूरोप महाद्वीप में स्थित एक ऐसा देश है, जो चारों तरफ से जमीन से घिरा हुआ है यानी इसकी किसी सीमा पर समुद्र या महासागर नहीं है। उत्तर में पोलैंड, दक्षिण में हंगरी, पूर्व में यूक्रेन और पश्चिम में चेक गणराज्य और ऑस्ट्रिया से घिरा यह देश 1993 में चेकोस्लोवाकिया से अलग होने के बाद बना था। इस देश से जुड़ी ऐसी कई रोचक बातें हैं, जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे। आज हम आपको स्लोवाकिया से जुड़ी ऐसी खास बातें बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर शायद आप भी हैरान हो जाएंगे। 

Interesting Facts About Slovakia a landlocked country in Europe
स्लोवाकिया में बहने वाली डेन्यूब नदी - फोटो : Social media

यूरोपीय महाद्वीप की दूसरी सबसे लंबी नदी 'डेन्यूब' स्लोवाकिया के बीच से होकर गुजरती है। 2850 किलोमीटर लंबी यह नदी 10 देशों में बहती है। नील नदी के अलावा दुनिया में शायद ही ऐसी कोई नदी हो, जो इतने सारे देशों से होकर बहती हो। 

Interesting Facts About Slovakia a landlocked country in Europe
स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा - फोटो : Pixabay

वैसे आमतौर पर कोई भी देश अपनी राजधानी देश के बीच में रखना चाहता है, क्योंकि यह सुरक्षा की दृष्टि से अच्छा होता है, लेकिन स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा दुनिया की एकमात्र ऐसी राजधानी है, जो दो देशों की सीमाओं से सटी हुई है। ब्रातिस्लावा ऑस्ट्रिया और हंगरी की सीमा को छूती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting Facts About Slovakia a landlocked country in Europe
स्लोवाकिया का संसद भवन - फोटो : Social media

स्लोवाकिया एक संसदीय गणतंत्र है, जिसकी राष्ट्रीय परिषद में 150 सदस्य होते हैं। इन सदस्यों को हर चार साल में आम चुनाव द्वारा चुना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2002 तक इस देश में सांसद राष्ट्रपति का चुनाव किया करते थे, लेकिन बाद में यहां के संविधान में संशोधन कर दिया गया। अब यहां राष्ट्रपति आम चुनावों द्वारा चुने जाते हैं। 

विज्ञापन
Interesting Facts About Slovakia a landlocked country in Europe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्लोवाकिया एक ऐसा देश है, जो इस्लाम को धर्म नहीं मानता है। यहां धर्म की लिस्ट से इस्लाम का नाम हटा दिया गया है। इसको लेकर साल 2016 में यहां की सरकार ने एक कानून पास किया था। आपको यह जानकर इससे भी ज्यादा हैरानी होगी कि यहां 5000 के करीब मुस्लिम आबादी है, लेकिन पूरे देश में मस्जिद एक भी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed