फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो पांच क्रिकेटर, जिन्होंने टेस्ट मैच की चौथी पारी में लगाई डबल सेंचुरी

Sun, 19 Apr 2020 05:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 19 Apr 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
five players who scored a double ton in the 4th innings of a test match
मैच की चौथी पारी में दोहरा शतक लगाने वाले क्रिकेटर्स - फोटो : social media

कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश और दुनिया के कई बड़े खेल टूर्नामेंट्स या तो रद्द हो चुके हैं या फिर आगे बढ़ा दिए गए हैं। इस महामारी से पूरी दुनिया अस्त व्यस्त हो गई है। ऐसे में आइए हम आपको क्रिकेट से जुड़े कुछ पुरानी और रोचक बातें बताते हैं। खासकर, टेस्ट क्रिकेट को वन-डे के मुकाबले थोड़ा कठीन माना जाता है। और तो और टेस्ट मैच की चौथी पारी में खेलान थोड़ा मुश्किल भरा होता है। क्योंकि पिच रफ हो जाता है और बल्लेबाज को बल्लेबाजी करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मगर ये वो पांच खिलाड़ी है, जिन्होंने टेस्ट की चौथी पारी में दोहरे शतक जड़े थे?





 

five players who scored a double ton in the 4th innings of a test match
जॉर्ज हेडली - फोटो : social media

जॉर्ज हेडली (वर्ष 1930, 223 रन)
इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज दौरे के चौथे टेस्ट की चौथी पारी में वेस्टइंडीज को जीतने के लिए 835 रन का लक्ष्य दिया। वेस्टइंडीज के जॉर्ज हेडली ने 385 गेंदों में 223 रन बनाए। चौथी पारी का यह रिकॉर्ड व्यक्तिगत स्कोर है।
 

five players who scored a double ton in the 4th innings of a test match
विलियम एडरिच - फोटो : social media

विलियम एडरिच (वर्ष 1939, 219 रन)
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मैच डरबन में खेला गया था। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 481 रन बनाए। इंग्लैंड को 696 रनों का लक्ष्य दिया। एडरिच टेस्ट इतिहास के दूसरा खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने चौथी पारी में दोहरा शतक बनाया। हालांकि, मैच ड्रॉ हो गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
five players who scored a double ton in the 4th innings of a test match
Sunil Gavaskar - फोटो : social Media

सुनील गावस्कर ( वर्ष 1979, 221 रन)
सुनील गावस्कर सभी चार पारियों में दोहरा शतक बनाने वाले टेस्ट इतिहास के एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1979-80 में भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल के चौथे टेस्ट की चौथी पारी में दोहरा शतक बनाया था। इंग्लैंड के 305 के जवाब में, भारत की पहली पारी 202 रनों पर सिमट गई और इंग्लैंड को पहली पारी की 103 रनों की बढ़त हासिल हुई। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 334-8 पर घोषित की और भारत को 438 रन का टारगेट दिया। चौथे दिन भारत ने बिना विकेट खोए 76 रन बना लिए। गावस्कर ने 443 गेंदों में 221 रन बनाए और मैच ड्रॉ हो गया।




 
विज्ञापन
five players who scored a double ton in the 4th innings of a test match
गॉर्डन ग्रीनिज - फोटो : social media

गॉर्डन ग्रीनिज (वर्ष 1984, 214* रन)
1983-84 में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट के पांचवे दिन 342 रन के लक्ष्य का पीछा किया। वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज ने चौथी पारी में 214 रनों की नाबाद पारी के दौरान29 चौके और 2 छक्के लगाए और जीत दिलाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed