{"_id":"5e9c166c8ebc3e7739221070","slug":"coronavirus-lockdown-virat-kohli-anushka-sharma-also-playing-ludo-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lockdown में विराट-अनुष्का को भी लगा लूडो का चस्का, पत्नी-पत्नी में कौन जीता?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Lockdown में विराट-अनुष्का को भी लगा लूडो का चस्का, पत्नी-पत्नी में कौन जीता?
शायद ही ऐसा कोई शख्स होगा, जिसने बचपन में लूडो नहीं खेला होगा। हर घर में इस समय लूडो खेलों का राजा बन बैठा है और तो और इस खेल का ऑनलाइन संस्करण इसे 90 के दशक के बच्चों का चहेता बना रहा है। इस फेहरिस्त में सेलिब्रिटी कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का भी नाम जुड़ चुका है।
2 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लूडो
- फोटो : ट्विटर
दरअसल, देश में जारी लॉकडाउन के दौरान घरों में कई लोग इस वक्त अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर ऑनलाइन लूडो खेल रहे हैं। लगता है विराट-अनुष्का को भी इस खेल का चस्का लग गया। तभी तो चीकू की दुल्हनियां ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसे देखते ही समझ आ जाएगा कि यह स्टार कपल भी लॉकडाउन में लूडो के मजे ले रहा है।
3 of 6
विरुष्का का लूडो गेम
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लूडो के गेम की एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, मैं हार नहीं रही हूं मैं घर पर रह रही हूं और सामाजिक दूरी का अभ्यास कर रही हूं।' फोटो को देखकर तो यही लग रहा है कि क्रिकेट के मैदान पर अपने विरोधियों का पसीना निकाल देने वाले विराट लूडो में भी चैंपियन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लूडो
- फोटो : ट्विटर
वैसे लॉकडाउन से पहले लाल-पीला, हरा-नीला वर्गों वाली इसकी दफ्ती किराने के दुकान की आलमारी के किसी कोने में धूल खा रही थी, लेकिन अब उस उस बोर्ड के भी दिन बदल गए हैं। अब इन्हीं दुकानों पर लूडो की बहुत मांग की जा रही है। वैसे चार लोगों के बीच खेले जाने वाले इस खेल को अधिकतर लोग ऑनलाइन ही खेल रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : social media
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में अनुष्का और विराट दोनों नजर आ रहे थे। अनुष्का वीडियो में चिल्लाते हुए कहती हैं, ' ऐ कोहली... कोहली चौका मार ना, चौका.. क्या कर रहा है... ऐ कोहली चौका मार।' अनुष्का के इतना कहने के बाद वीडियो में विराट नजर आते हैं जो बड़े ही अजीबो गरीब हावभाव देते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।