Viral: फोन पर बात करते हुए रेल पटरी पार कर रहा था शख्स, तभी आई तेज रफ्तार ट्रेन, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दर्दनाक हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स फोन पर बात करते हुए रेल पटरी पार कर रहा है। इसी दौरान रेज रफ्तार आ जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral: सोशल मीडिया पर पंजाब के जालंधर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह एक दर्दनाक हादसे का वीडियो है। जालंधर के डीएवी हार्ट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक व्यक्ति की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसके उसकी मौत हो गई। यह फोन पर बात करते समय सड़क और रेल लाइन पार करने वाले लोगों के लिए सीख देने वाला है।
सोशल मीडिया पर दर्दनाक हादसे का सीसीटीव फूटेज तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति ट्रैक पार करते समय मोबाइल फोन पर बात करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन की तरफ से लोगों से रेलवे ट्रैक पार करते समय सतर्क रहने और मोबाइल समेत किसी भी प्रकार के ध्यान भटकाने वाले साधनों के इस्तेमाल से बचने की अपील की है।
बताया गया है कि मृतक सुखविंदर है, जो जम्मू का निवासी था। वह बीते चार साल से जालंधर में रह रहा था और सब्जी बेचने का काम करता था। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मालिक ने बताया कि सुखविंदर उनकी सब्जी की दुकान पर काम करता था। वह शाम को छुट्टी लेकर घर के लिए निकला था।
पंजाब | दर्दनाक रेल हादसा
— G K Gourav (@GouravGKRepots) August 1, 2026
रिपोर्ट्स के अनुसार, 31 जुलाई को जालंधर के DAV कॉलेज के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक व्यक्ति की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
सामने आए CCTV फुटेज में व्यक्ति ट्रैक पार करते समय मोबाइल फोन पर बात करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले… pic.twitter.com/xFmRSQugyq
Viral Video: मगरमच्छ और बच्चे की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल, मासूम के हिम्मत की हर कोई कर रहा तारीफ
अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि कभी फोन पर बात करते हुए या ईयरबड लगाकर गाना सुनते हुए रेल पटरी नहीं पार करनी चाहिए।
Viral Video: फ्लैट में कैसी होती है जिंदगी? महिला ने वीडियो शेयर कर बताया, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सोशल मीडिया पर अक्सर इस तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसे हादसों के मामले सामने आ चुका है। इसलिए लोगों को रेल पटरी या सड़क पार करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।