सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: घरों से भूतों-प्रेतों को भगाती है ये कंपनी, फीस जानकर हो जाएंगे हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Oct 2025 05:54 PM IST
सार

Ajab-Gajab: कंपनी घरों में असामान्य गतिविधियों और नेगेटिव ऊर्जा का पता लगाती है। कंपनी का दावा है कि वह भूतिया घरों में पैरानॉर्मल एक्टिविटी लगाती है और उसका समाधान भी करती है।

विज्ञापन
Japanese firm inspects haunted properties, performs exorcisms for tenant reassurance
घरों से भूतों-प्रेतों को भगाती है ये कंपनी - फोटो : Adobe Stock

Ajab-Gajab: दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो भूत-प्रेतों पर यकीन करते हैं। कई प्राचीन और खंडहर जैसी जगहों पर लोग नेगेटिव ऊर्जा यानी आत्मा के होने के दावा करते हैं। ऐसे में जापान में एक कंपनी है, जो लोगों के घरों से भूतों को भगाने का दावा करती है। कंपनी घरों में असामान्य गतिविधियों और नेगेटिव ऊर्जा का पता लगाती है। कंपनी का दावा है कि वह भूतिया घरों में पैरानॉर्मल एक्टिविटी लगाती है और उसका समाधान भी करती है। कंपनी घर के मालिक या किराएदार की आग्रह पर ऐसा करते हैं और इसके लिए भारी भरकम चार्ज लेते हैं। 



एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की कंपनी भूतिया घरों की जांच करती है, ताकि किरायेदारों के डर को कम किया जा सके और संपत्तियों की वैल्यू रही। कंपनी के दावे के मुताबिक, वो भूत-प्रेत भगाने की सेवाएं देने में विशेषज्ञ है। खासकर उन संपत्तियों में, जहां पर मौतें हुई हैं। 
 

Trending Videos
Japanese firm inspects haunted properties, performs exorcisms for tenant reassurance
घरों से भूतों-प्रेतों को भगाती है ये कंपनी - फोटो : Adobe Stock

कैसे घरों से भगाती है नकारात्मक ऊर्जा?

जापानी लोककथाओं की मान्यताओं के मुताबिक, जिस घर किसी मौत हो जाती हैं, वहां अशांत आत्माएं रहती हैं। रियल एस्टेट कानून के मुताबिक, विक्रेताओं को संपत्ति पर हुई ऐसी किसी भी तरह की घटना की जानकारी देना अनिवार्य है। प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ने के कारण 'नकारात्मक छवि' या भूत-प्रेत वाले घर भी लोगों की पसंद बन रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Japanese firm inspects haunted properties, performs exorcisms for tenant reassurance
घरों से भूतों-प्रेतों को भगाती है ये कंपनी - फोटो : Adobe Stock

भूतिया घरों की कीमत हो जाती है कम

कथित तौर भूतिया संपत्तियों की कीमतों में 10 से 20 फीसदी की गिरावट हो जाती है। इसके कारण रियल स्टेट प्रॉपर्टी एजेंट काज़ुतोशी कोडामा ने 2022 में काचिमोडे नाम की कंपनी शुरू की, जो 'भूतिया घरों' की जांच करने में विशेषज्ञ है और इसके समाधान का भी दावा करती है।

कैसे किसानी की बेटी बन गई इतिहास की सबसे क्रूर रानी? जिसने सिर्फ सड़क बनवाने के लिए 10000 लोगों को मार डाला

Japanese firm inspects haunted properties, performs exorcisms for tenant reassurance
घरों से भूतों-प्रेतों को भगाती है ये कंपनी - फोटो : Adobe Stock

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, काचीमोडे ने सितंबर तक इस तरह की 196 संपत्तियों की जांच की है। एक जापानी मीडिया आउटलेट, के साथ साक्षात्कार में कोडामा ने बताया कि उनकी टीम आमतौर पर हर प्रॉपर्टी पर कई दिन बिताती है तथा असामान्यताओं की जांच के लिए वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल करती है। 

Viral Video: बीच सड़क पर हीरो बनकर स्टंट मार रहा था लड़का, तभी पलटी बाइक और लड़की पर आ गिरी, हुआ भयानक हादसा

विज्ञापन
Japanese firm inspects haunted properties, performs exorcisms for tenant reassurance
घरों से भूतों-प्रेतों को भगाती है ये कंपनी - फोटो : Adobe Stock

उन्होंने कहा कि कंपनी वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डर, इलेक्ट्रोमेग्नेटिक एरिया मीटर और थर्मल कैमरे की मदद लेती है। कंपनी कमरे के तापमान, आर्द्रता, शोर, वायु दबाव और वायु प्रवाह जैसे कारकों की भी निगरानी करती है। इसके बाद कंपनी एक प्रमाण पत्र जारी करती है। इसमें पुष्टि की जाती है कि घर में कोई असाधारण घटना नहीं मिली। एक घर की जांच के लिए कंपनी भारतीय रुपये में 47 हजार से 88 हजार रुपये तक लेती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed