Viral Video: कुशीनगर के शिक्षकों ने निकाला बच्चों की मोबाइल लत छुड़ाने का अनोखा तरीका, देंखे वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक स्कूल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वहां के शिक्षकों ने बच्चों की मोबाइल आदत छुड़ाने का एक मजेदार तरीका ढूंढ निकाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kushinagar School Teachers Mobile Phone Awareness Viral Video: आज के समय में अधिकांश माता-पिता अपने बच्चों की मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की बढ़ती आदत से परेशान हैं। बच्चे मोबाइल पर अधिक समय बिताते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य, नींद और सामाजिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक स्कूल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वहां के शिक्षकों ने बच्चों की मोबाइल आदत छुड़ाने का एक मजेदार तरीका ढूंढ निकाला है। जिसे देखने वाले बच्चे मोबाइल से दूर भाग रहे हैं। वो उसे छूना भी नहीं चाहते हैं।
Viral Video: ट्रक के नीचे आ जाता बच्चा, रियल लाइफ हीरो बना डिलीवरी मैन, लोग कर रहे बहादुरी को सलाम
वीडियो आरपीआईसी कान्वेन्ट स्कूल का है। जिसमें एक बच्चे की आंखों से खून आता दिखाया जाता है, जो पट्टी को रंग से लाल करके दिखाया गया था। फिर एक टीचर उस बच्चे से पूछते हैं कि ये कैसे हुआ? तो वो बताता है मैं फोन बहुत देखता था। अब इस बच्चे को नन्हें बच्चों के पास ले जाकर उनसे पूरी बात बताई जाती है। इस दौरान चोट का नाटक कर रहा बच्चा रोता हुआ आंखों में दर्द की शिकायत कर रहा था। तभी टीचर बच्चों से कहते हैं कि, ये देख लो इसकी आंख में क्या हुआ है? फिर यही टीचर बच्चों के पास जाकर मोबाइल देकर कहते हैं, लो फोन चला लो। मगर बच्चे रोने लगते हैं लेकिन फोन हाथ में नहीं लेते हैं, और आगे से फोन न चलाने का वादा भी करते हैं।
बच्चों की मोबाइल लत छुड़ाने की कुशीनगर के शिक्षकों की अनोखी पहल के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अबतक 40 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो ने उन पेरेंट्स के लिए गजब का तरीका है जो बच्चों की फोन की आदत छुड़ाना चाहते हैं।
शिक्षकों का ये स्मार्ट आइडिया देखकर इंटरनेट यूजर्स प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- बहुत बहुत धन्यवाद सर, आपने बहुत अच्छा तरीका निकाला बच्चों को फोन से दूर रखने के लिए। तो वहीं कई यूजर्स शिक्षकों की इस नई तरकीब की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Viral Video: पंखा साथ लेकर जनरल डिब्बे में चढ़ा शख्स, चार्जिंग पॉइंट पर लगाया प्लग, फिर हुआ कुछ ऐसा
Viral Video: बोरी की तरह कंधे पर मगरमच्छ को उठा थाने पहुंचा युवक, लोग बोले- ये है बिहारियों का देसी स्वैग
मोबाइल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल बच्चों की आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर बच्चे लंबे समय तक या जरूरत से ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, तो उनकी आंखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। लगातार स्क्रीन देखने से आंखों में थकान, जलन, सूखापन, धुंधला दिखाई देना और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसा होने पर आंखों पर दबाव बढ़ता है और देखने में असुविधा महसूस हो सकती है।