सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   little girl asks dead father why did you drink emotional viral video

Viral: 'आप दारू पीकर मर गए और सबके पापा हैं', पिता की तस्वीर के सामने बिलखती मासूम बच्ची का वीडियो वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Thu, 11 Jun 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अपने दिवंगत पिता के सामने खड़ी होकर ऐसे सवाल पूछ रही है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है। 

little girl asks dead father why did you drink emotional viral video
पिता की तस्वीर के सामने बिलखती मासूम बच्ची का वीडियो वायरल - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है। इस वीडियो को देखने वाले हर किसी के आंखों में आंसू आ गए हैं। इसमें एक छोटी बच्ची अपने दिवंगत पिता की तस्वीर के सामने खड़ी है और उनसे सवाल कर रही है। बच्चे के सवाल का जवाब शायद कभी नहीं मिल सकता है। बच्ची की मासूमियत से भर सवाल सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गई हैं। 



वायरल वीडियो को करीब 4 करोड़ लोगों ने देख लिया है, जबकि लाखों ने लाइक किया है। बच्ची तस्वीर के सामने खड़ी है और उसकी तरफ देखते हुए कहती है- मम्मी मना करती थी न दारू पीने, आप नहीं माने... सबके पापा हैं, आप दारू पीकर मर गए। क्यों बताइए? जल्दी बताइए, नहीं तो मैं नाराज हो जाऊंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के सवाल में छिपा है गहरा दर्द

बच्ची के शब्दों में सिर्फ सवाल नहीं, बल्कि वो दर्द छिपा है, जिसे वो कम उम्र में ही झेलने को मजबूर है। शायद बच्ची अभी मौत का मतलब पूरी समझती नहीं है, लेकिन वो इतना जरूर समझ गई है कि उसके पापा वापस नहीं आएंगे। शराब की लत से सिर्फ उसका सेवन करने वाला नहीं प्रभावित होता है, बल्कि उसका परिवार भी प्रभावित होता है। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by : 🌸 Ankita Official (@is58163)




Zara Hatke: 11 साल का बच्चा निकालता है 90 तरह की आवाज, करता है मिमक्री और गाता है भोजपुरी गीत

अगर परिवार के किसी सदस्य की शराब पीने के कारण जान चली जाती है, तो जिन्हें पीछे छोड़कर वह जाता है, उसकी भी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाता है। उनकी परवरिश, पढ़ाई और भविष्य पर गहरा प्रभाव होता है। सबसे दुख की बात यह है कि बच्चे समझ नहीं पाते हैं आखिर उनके क्या हुआ है। 

Viral Video: चेन छीनकर भाग रहे चोर के पीछे फिल्मी स्टाइल में दौड़ा पुलिस जवान, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

पिता से बार-बार जवाब मांग रही है बच्ची

वीडियो में बच्ची अपने पिता बार-बार सवाल का जवाब मांग रही है। उसकी आवाज में गुस्सा भी है, शिकायत भी और अपने पिता को वापस पाने की चाहत भी। वह सोचती है कि अगर उसके पिता ने मां की बात ली होती है, तो शायह उनकी मौत नहीं होती है और वह दूसरे बच्चों की तरह अपने पिता के साथ खेल रही होती है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने हर किसी को भावुक कर दिया है। इस वीडियो ने लोगों के दिल को झकझोर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed