सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Professor distributing chocolates inside the classroom video goes viral on social media

Viral Video: क्लास के अंदर चॉकलेट बांट रहे प्रोफेसर ने जीता लाखों लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 11 Jun 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक प्रोफेसर का दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें क्लासरूम के अंदर एक प्रोफेसर ने अपने छात्रों को ऐसा यादगार पल दिया, जिसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है। 

Professor distributing chocolates inside the classroom video goes viral on social media
क्लासरूम के अंदर चॉकलेट बांटते प्रोफेसर - फोटो : @real.ity7906
विज्ञापन

विस्तार

Professor Distributing Chocolates Inside The Classroom: हर टीचर में पढ़ाने का अलग अंदाज होता है। कुछ टीचर काफी सख्त होते हैं तो वहीं कुछ टीचर बच्चों से दोस्त की तरह घुलमिल जाते हैं। एक अच्छे शिक्षक को अपने छात्रों के समक्ष अपने आपको अच्छे रूप में प्रस्तुत करना चाहिए, क्योंकि उन्हें देखकर ही छात्र अनुशासन, सकारात्मक दृष्टिकोण, और जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करना सीखते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रोफेसर क्लासरूम के अंदर पढ़ाई के बाद हर बच्चे को चॉकलेट देने लगे।

 


वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर जीता लाखों लोगों का दिल 

सोशल मीडिया पर बेंगलुरु के क्राइस्ट यूनिवर्सिटी से एक प्रोफेसर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक प्रोफेसर अपनी डेस्क पर बैठे नजर आते हैं। जिसपर चॉकलेट का एक पैकेट रखा है। जैसे ही क्लास खत्म होती है, और छात्र बाहर निकलने लगते हैं, प्रोफेसर एक-एक छात्र को चॉकलेट देने लगते हैं। कुछ छात्रों को प्रोफेसर सीट पर जाकर भी चॉकलेट देते हैं। अचानक मिले इस सरप्राइज से छात्रों के चेहरे खिल उठते हैं।  प्रोफेसर ने अपने छात्रों को वो यादगार पल दिया, जिसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Blr_diaries👾 (@real.ity7906)


प्रोफेसर ने छात्रों को दिया यादगार पल 
क्लासरूम के अंदर चॉकलेट बांटते प्रोफेसर के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- 'We love our sir so muchhhhh'। प्रोफेसर ने अपने छात्रों को ऐसा यादगार पल दिया, जिसे वे शायद लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे।

Viral Video: अमेरिका में भारतीय शख्स की कमाई सुन लोगों के उड़े होश, इंटरनेट पर छाया वीडियो

Viral Video: शख्स को साड़ी पहनकर डांस करती भारतीय महिला पर पोस्ट करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस


काश हमारे टीचर भी ऐसे होते

चॉकलेट बांटते प्रोफेसर के इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- काश हमारे टीचर भी ऐसे होते। तो वहीं एक अन्य ने लिखा- सर, आप बहुत याद आते हैं। आपकी 'लवली बच्चा' वाली बात आज भी याद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed