सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   nurse reveals bungee jump victim was still alive after fall brazil

ब्राजील बंजी जंपिंग: सबने समझा जिंदगी हो गई खत्म, लड़की के 130 फीट नीचे गिरने के बाद जो हुआ वो कर देगा हैरान

Dharmendra Kumar Singh धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Tue, 16 Jun 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Brazil bungee jump: सोशल मीडिया पर ब्राजील बंजी जंपिंग हादसे का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें बंजी जंपिंग के दौरान एक लड़की की मौत हो गई थी। अब इस मामले में एक नर्स ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

nurse reveals bungee jump victim was still alive after fall brazil
ब्राजील बंजी जंपिंग मामले में नर्स का चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

Viral News: ब्राजील से हाल ही में एक बहेद दर्दनाक घटना सामने आई थी। यहां बंजी जंपिंग के दौरान 130 फीट ऊंचे पुल से नीचे कुदने पर एक युवती की मौत हो गई थी। अब इस मामले में नर्स ने चौंकाने खुलासा किया है। उसका दावा है कि 130 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी लड़की जीवित थी और उसने उससे बात भी की। 



दर्दनाक हादसे के ऑफ-ड्यूटी नर्स ने यह बयान दिया है। इसी नर्स ने घटना के तुरंत बाद लड़की तक पहुंचकर उसकी जान बचाने की कोशिश की थी। नर्स ने बताया कि पुल से गिरने के बाद भी लड़की कुछ समय तक जीवित थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नर्स ने उस लड़की से कहा था कि मेरी ड्यूटी में कोई नहीं मरेगा। नर्स ने बताया कि 130 फीट की ऊचाई से नीचे गिरने के बाद भी लड़की जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी। नर्स की आवाज लड़की ने सुनी भी थी और उससे बात भी की थी। लेकिन कुछ देर बाद उसकी सांसें रुक गईं। 
विज्ञापन


नर्स का नाम रायजा डायस और वो घटना के समय उसी जगह मौजूद थी। लड़की के गिरने की खबर मिलते ही वह तुरंत उसकी तरफ दौड़कर गई। रायजा ने ब्राजीलियाई टीवी नेटवर्क से बातचीत में कहा कि नीचे पहुंचने का रास्ता बेहद कठिन था, क्योंकि वहां पर खड़ी ढलान थी और नीचे जाने के लिए सिर्फ एक रस्सी थी। कीचड़ से पूरा रास्ता भरा हुआ था। नर्स ने कहा कि जल्द से जल्द लड़की तक पहुंचने की कोशिश में उसके हाथ तक छिल गए, लेकिन वह लगातार नीचे उतरती जा रही थी। 

Viral: जादुई मशरूम ने पहुंचाया मौत के मुहाने तक, शख्स ने खुद को अमर समझकर 27वीं मंजिल से लगा दी छलांग और फिर

नर्स ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा कि 21 साल की मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास अभी जीवित थी। रायजा ने बताया कि उसने उससे बात भी की थी। उसने कहा कि मेरी आदत है कि मैं मजाक में सभी से कहती हूं कि मेरी ड्यूटी के दौरान कोई नहीं मरता। नर्स ने भावुक होते हुए कहा कि मैंने उससे कहा था - डूडा, मेरी ड्यूटी में कोई नहीं मरता। हालांकि, मैं वास्तव में उस समय ड्यूटी पर नहीं थी। नर्स के बयान ने हादसे की दर्दनाक तस्वीर को और अधिक भावुक कर दिया। 

Viral Video: हवा में चलती लड़की का वीडियो वायरल, आसमान में मूनवॉक देखकर यकीन करना होगा मुश्किल

बता दें कि ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के लाइमेइरा इलाके में एक ब्रिज जंपिंग साइट पर मारिया को ऊंचाई से छोड़ा गया। लेकिन कथित तौर पर उनकी सेफ्टी लाइन को जोड़ा नहीं गया था। इसका कारण वह लगभग 40 मीटर (130 फीट) नीचे गिर गईं और उनकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed