सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Kolkata indian man harassing a australian tourist viral video

Viral: विदेशी टूरिस्ट से बार-बार किस मांग परेशान कर रहा था युवक, वीडियो वायरल होते ही लोगों का फूटा गुस्सा

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 18 Jun 2026 01:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर कोलकाता से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक वह बार-बार विदेशी टूरिस्ट को गाल पर इशारा करते हुए किस करने के लिए कहता नजर आ रहा है। 

Kolkata indian man harassing a australian tourist viral video
विदेशी टूरिस्ट को परेशान करते लड़के का वीडियो वायरल - फोटो : @marcoroams
विज्ञापन

विस्तार

Indian Man Harasses Foreign Tourist Viral Video:  इंटरनेट पर आए दिन विदेशी टूरिस्टों के साथ बदतमीजी करने के वीडियो सामने आते रहते हैं। जिन्हें देखने के बाद लोग इस तरह की हरकतें करने वालों की आलोचना भी करते हैं। हाल ही में कोलकाता से सोशल मीडिया पर एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का बार-बार विदेशी टूरिस्ट को गाल पर इशारा करते हुए किस करने के लिए कहता नजर आ रहा है। जिसके बाद से लोग उस भारतीय शख्स को जमकर लताड़ रहे हैं।



Viral Video: ट्रेन में कैसे उड़ जाते हैं पैसे और मोबाइल? वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वीडियो में एक विदेशी टूरिस्ट को सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है। तभी रिक्शे में बैठा एक युवक उन्हें बुलाता है और बार-बार कहता है, 'मुझे यहां किस करो, मुझे किस करो' तो वहीं विदेशी ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर, जिनका नाम (मार्को रोम्स) है, ऐसा करने से मना कर रहे हैं। लेकिन भारतीय शख्स बार-बार ऐसा करने के लिए कहता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

 

जब मार्को को ज्यादा परेशान किया जाता है, तो मार्को सख्ती से जवाब देते हैं, 'तुम्हें किस करुं, नहीं, माफ करना, मैं स्ट्रेट हूं। इसके बाद वो वहां से जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसके बाद भी शख्स विदेशी टूरिस्ट का पीछा नहीं छोड़ता और उनका हाथ पकड़ लेता है। इस दौरान मार्को काफी असहज नजर आ रहे और वहां से बच कर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Marco Roams (@marcoroams)


वायरल हो रहे इस वीडियो को खुद मार्को ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा- काश भारत की लड़कियां भी मेरे साथ इतनी ही खुलकर बात करतीं। इस घटना को लेकर मार्को कहते हैं कि, कम उम्र के लोग मुझसे बदतमीजी कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो पर लिखा है- 'भारतीय लड़के क्यों चाहते हैं कि आप उन्हें किस करें?


Viral Video: माइकल जैक्सन के स्टाइल में साड़ी पहन मूनवॉक कर छा गई बिहार की बेटी, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: पाकिस्तान में मसाला डोसा की कीमत सुन, विदेशी व्लॉगर के उड़े होश, देखें वीडियो

 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसपर लोगों ने भी जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसी हरकतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और कोलकाता पुलिस को टैग करते हुए शख्स पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। तो वहीं लोग उनके साथ जो व्यवहार हुआ, उसकी निंदा कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों की गलत हरकतों के आधार पर किसी पूरे देश या समाज की छवि तय नहीं की जा सकती, क्योंकि ज्यादातर स्थानीय लोग पर्यटकों के साथ सम्मान और मेहमाननवाजी का व्यवहार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed