Viral Video: ट्रेन में कैसे उड़ जाते हैं पैसे और मोबाइल? वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सफर कर रहे एक यात्री का फोन चोरी होते देखा जा सकता है। ऐसे में जिस आदमी का सामान चोरी होता है उसे अंदाजा भी नहीं होता है कि उसका पर्स या फोन कब और कैसे चोरी हो गया है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Train Pickpockets Viral Video: ट्रेन में सफर के दौरान आए दिन कभी पैसे तो कभी मोबाइल चोरी होने के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सफर कर रहे एक यात्री का फोन चोरी होते देखा जा सकता है। ऐसे में जिस आदमी का सामान चोरी होता है उसे अंदाजा भी नहीं होता है कि उसका पर्स या फोन कब पलक झपकते ही गायब हो गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो किसी नॉर्मल से स्लीपर ट्रेन का है, जिसमें ठीक-ठाक सी भीड़ भी नजर आ रही है। इसी बीच एक महिला इस बात का फायदा उठाते हुए ऊपर सीट पर आराम से बैठे-बैठे सो रहे एक आदमी की जेब से चुपचाप उसका फोन निकाल लेती है। महिला ने इतने शातिर तरीके से आदमी की जेब से फोन निकाला कि उसे भनक भी नहीं लगी।
आपकी यात्रा मंगलमय हो pic.twitter.com/rlJa7idDc0विज्ञापन — Chetan sudia (@SCD41451) June 15, 2026
वीडियो पर लोगों की मिलजुली प्रतिक्रियाएं
ट्रेन में चोरी के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। तो वहीं वीडियो वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की मिलजुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, बेचारा घोड़े बेच कर सोया हुआ है, नींद खुलेगी तो यात्रा का पता चलेगा। दूसरे यूजर ने लिखा, लो हो गई भाई की यात्रा मंगलमय। तो वहीं कई यूजर्स इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं।
Viral Video: पाकिस्तान में मसाला डोसा की कीमत सुन, विदेशी व्लॉगर के उड़े होश, देखें वीडियो
Viral Video: माइकल जैक्सन के स्टाइल में साड़ी पहन मूनवॉक कर छा गई बिहार की बेटी, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
यात्रियों की थोड़ी सी लापरवाही बनती चोरी का कारण
ट्रेन में चोरी या जेब कटने की घटनाएं अक्सर भीड़-भाड़ और यात्रियों की थोड़ी सी लापरवाही का फायदा उठाकर होती हैं। चोरी करने के लिए चोर कई तरह की चालाकियां अपनाते हैं। बता दें कि इस वीडियो को उसी ट्रेन में मौजूद एक सफर कर रहे यात्री ने बनाया था। ऐसा दावा किया जा रहा है कि, इस वीडियो के जरिए फोन चोरी करने वाली को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।