{"_id":"6a2a8e7aad3952949b0f02f8","slug":"zara-hatke-muzaffarpur-mimicry-boy-90-animal-voices-know-the-about-ansh-mishra-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Zara Hatke: 11 साल का बच्चा निकालता है 90 तरह की आवाज, करता है मिमक्री और गाता है भोजपुरी गीत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Zara Hatke: 11 साल का बच्चा निकालता है 90 तरह की आवाज, करता है मिमक्री और गाता है भोजपुरी गीत
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Thu, 11 Jun 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार
Zara Hatke: बिहार के अंश मिश्रा इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बन हुए हैं। वह 90 तरह की आवाजें निकालते हैं। सबसे खास बात यह है कि उनकी उम्र अभी सिर्फ 11 साल है।
11 साल का बच्चा निकालता है 90 तरह की आवाज
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Zara Hatke: भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया के जमाने में हर दिन नई-नई प्रतिभाएं देखने को मिलती हैं। इन दिनों एक बिहार के बच्चे की सोशल मीडिया खूब चर्चा हो रही है। इस बच्चे का नाम अंश मिश्रा है और जिसकी उम्र अभी सिर्फ 11 साल है। यह बच्चा अपनी असाधारण प्रतिभा की वजह से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
90 तरह की आवाजें निकालता है बच्चा
अंश मिश्रा मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं। उनकी उम्र बहुत कम है, लेकिन उनकी कला इतनी बड़ी है कि उन्हें सुनकर आप चौंक जाएंगे। अंश मिश्रा 90 तरह की आवाज निकालते हैं। यह बच्चा पशु पक्षियों की आवाजों की हूबहू करता है। इसके साथ है नेताओं की मिमक्री भी करते हैं। भोजपुरी संगीत जगत में भी एक पहचान बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंश मिश्रा की सबसे खास पहचान उनकी मिमिक्री है। वह 90 तरह की आवाजें निकाल सकते हैं। वह गाय, बकरी, कुत्ता, बिल्ली, कौआ, कोयल समेत कई पशु पक्षियों की आवाजों को हूबहू निकालते हैं। वह अपनी कला से मंच पर दर्शको का मनमोह लेते हैं।
Viral Video: चेन छीनकर भाग रहे चोर के पीछे फिल्मी स्टाइल में दौड़ा पुलिस जवान, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ
अंश पशु और पक्षियों की सिर्फ आवाजें नहीं निकालते हैं, बल्कि उन्हें समझ भी लेते हैं। उनका कहना है कि कुत्तों की खुशी, गुस्से और डर में अलग-अलग आवाज निकालते हैं। वह बताते हैं कि नर और मादा जानवरों की आवाजें अलग-अलग होती है। उनकी कम उम्र में ही प्रकृति और जीव जंतुओं की आवाज को समझने की क्षमता उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं।
Viral Video: क्लास के अंदर चॉकलेट बांट रहे प्रोफेसर ने जीता लाखों लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
अंश जानवरों की बच्चों की भी आवाज निकालते हैं। उनकी आवाज को सुनकर असली और नकली की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। वो लालू यादव, चिराग पासवान और अखिलेश यादव की भी नकल करते हैं। अंश ने बताया है कि वह बचपन में जानवरों और पक्षियों की आवाजें सुनकर उसकी नकली करनी शुरू की थी और धीरे-धीरे यह शौक उनकी पहचान बन गई।