फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Little Girl Gets Stuck Outside 12th Floor Window Neighbours Risk Lives to Save Her

वायरल: 12वीं मंजिल पर खिड़की से लटक रही थी मासूम बच्ची, नीचे खड़े लोगों की थम गई सांसें, फिर ऐसे बची जान

Wed, 21 Oct 2026 03:25 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 21 Oct 2026 03:25 PM IST
सार

Viral Video: चीन में एक छोटी बच्ची 12वीं मंजिल की खिड़की की ग्रिल में फंसकर बाहर लटक गई। बच्ची को बचाने के लिए नीचे की मंजिल पर मौजूद दो युवकों ने प्लास्टिक का स्टूल लगाकर उसे सहारा दिया। बाद में पुलिस और रेस्क्यू टीम ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Little Girl Gets Stuck Outside 12th Floor Window Neighbours Risk Lives to Save Her
12वीं मंजिल की खिड़की पर फंसी बच्ची - फोटो : X@Xiaoniu6161

विस्तार

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की सांसें थम जाती हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो चीन से सामने आया है, जिसमें एक छोटी बच्ची बहुमंजिला इमारत की 12वीं मंजिल की खिड़की के बाहर फंसी नजर आ रही है। बच्ची का शरीर हवा में लटक रहा था और नीचे जमीन काफी दूर थी। ऐसे में जरा सी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन सकती थी। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्ची को बचाने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


12वीं मंजिल की खिड़की पर फंसी बच्ची
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची इमारत की ऊंचाई पर खिड़की की ग्रिल में फंसी हुई है। उसका शरीर खिड़की के बाहर लटक रहा है। यह नजारा देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल और पुलिस की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। हर कोई बच्ची को सुरक्षित बचाने की कोशिश में जुट गया, क्योंकि थोड़ी सी चूक उसकी जान के लिए खतरा बन सकती थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने ऐसे बचाई बच्ची की जान
वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात नीचे की मंजिल पर मौजूद दो युवकों की हिम्मत है। रेस्क्यू टीम के ऊपर पहुंचने से पहले ही उन्होंने बच्ची की मदद करने का फैसला किया। दोनों युवक नीचे की मंजिल की खिड़की से बाहर निकले और बच्ची के पैरों के नीचे प्लास्टिक का स्टूल लगाने की कोशिश की। इसका मकसद बच्ची को कुछ सहारा देना था, ताकि वह पूरी तरह नीचे की ओर न लटक जाए।


बच्ची को सुरक्षित अंदर खींचा
दोनों युवक काफी देर तक स्टूल को संभालकर बच्ची को सहारा देते रहे। इस दौरान हर पल खतरा बना हुआ था। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और बचावकर्मियों ने ऊपर की तरफ से बच्ची को सुरक्षित अंदर खींच लिया। इस तरह समय रहते बच्ची को बचा लिया गया।

 वीडियो देख लोग कर रहे तारीफ
इस घटना का वीडियो एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग बच्ची को बचाने वाले पड़ोसियों की हिम्मत और समझदारी की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि मुश्किल समय में दूसरों की मदद के लिए आगे आना ही सच्ची इंसानियत है। वहीं, इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। ऊंची इमारतों में छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। इसलिए माता-पिता को बच्चों को खिड़की, बालकनी और ग्रिल के आसपास अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। बच्चों की सुरक्षा के लिए खिड़कियों पर मजबूत सुरक्षा इंतजाम करना भी जरूरी है।

अब घर बैठे वीडियो कॉल पर पक्का हो रहा रिश्ता, शादी की रस्म का ये नया अंदाज देख लोग बोले- तलाक भी ऑनलाइन होगा!

नाले में उतरकर बाहर आने से मना करने लगी अमेरिकी महिला, हाईवे पर लगा जाम; वीडियो देख लोग बोले- ये क्या हो गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed