फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man braves floodwaters to rescue stranded calf during Assam floods

Assam Floods: शख्स ने जान पर खेलकर बाढ़ में डूबते गाय के बछड़े को बचाया, लोग बोले- यही है शहर और गांव में अंतर

Wed, 29 Jul 2026 05:58 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 29 Jul 2026 05:58 PM IST
सार

Viral Video: असम में आई भयावह बाढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक अपनी जान खतरे में डालकर गाय के बछड़े को बचाता है। 

विज्ञापन
Man braves floodwaters to rescue stranded calf during Assam floods
शख्स ने जान पर खेलकर बाढ़ में डूबते गाय के बछड़े को बचाया - फोटो : एक्स

विस्तार

Assam Floods: असम में बाढ़ भयानक रूप धारण कर लिया है। राज्य में आई भीषण बाढ़ से अभी तक 75 लोगों की जान जा चुकी है, तो वहीं पशुओं की बहने की खबरें सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर असम के बाढ़ की भयावह तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है। इसमें एक व्यक्ति बाढ़ में बह रहे गाय के बच्चे को बचाने की कोशिश कर रहा है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह वीडियो असम के सिवसागर का है। असम प्रशासन के मुताबिक, असम में बाढ़ से मंगलवार को सात और मौतों के साथ कुल मौतों का आंकड़ा 75 हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि बाढ़ की पानी में गाय का बच्चा फंसा हुआ है। शख्स अपनी जान खतरे में डालकर उसे बचाने की कोशिश कर रहा है। कुछ लोग शख्स का हौसला बढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन


आप देख सकते हैं कि बाढ़ के पानी में गाय के बच्चे का सिर्फ सिर दिख रहा है। शख्स ने उसे जोर से पकड़ा हुआ कि वह पानी में बहने न पाए। बच्चा पानी में छटपता रहा है, लेकिन शख्स उसे बहने नहीं दे रहा है। आखिर उसे पकड़कर पानी से बाहर ले आता है और उसकी जान बचा लेता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो को शेयर किया है। एक शख्स ने लिखा है कि असम में भीषण बाढ़ के बीच एक व्यक्ति ने बछड़े की जान बचाई। शहर और गांव के प्यार मे यह अंतर हमेशा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral: महिला ने दिखाई हिम्मत, कैमरे में कैद हुई बदसलूकी... वीडियो वायरल होते ही आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे





Mystery of Venus: शुक्र के वायुमंडल में दिखे विशाल छल्ले और लगातार बज रही घंटी, वैज्ञानिकों के उड़े होश

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुताबिक, सिवसागर, चरैदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव, सोनितपुर और कामरूप मेट्रोपॉलिटन समेत सात जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। इन जिलों के 21 राजस्व सर्कल और 622 गांव प्रभावित हैं। राज्य में 3,32,639 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। चराईदेव सबसे अधिक प्रभावित है, जहां 1,42,756 लोग प्रभावित हैं। फिर सिवसागर और जोरहाट हैं।

Zara Hatke: 'बहुत जोर से बाथरूम जाना है'... पुलिस को दी सफाई, फिर जो हुआ उस पर इंटरनेट नहीं रोक पा रहा हंसी

अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए 81 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जिनमें  32,477 लोग रह रहे हैं। इसके साथ 34 राहत वितरण केंद्र भी काम कर रहे हैं। असम में बाढ़ की भयावह स्थिति देखने को मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed